Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»दीपिका पादुकोण को मिलेगा हॉलीवुड का बड़ा सम्मान, ‘वॉक ऑफ फेम’ 2026 के लिए हुआ चयन
    ट्रेंडिंग

    दीपिका पादुकोण को मिलेगा हॉलीवुड का बड़ा सम्मान, ‘वॉक ऑफ फेम’ 2026 के लिए हुआ चयन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 3, 2025Updated:July 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दीपिका पादुकोण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Los Angeles : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को हॉलीवुड ‘वॉक ऑफ फेम’ के लिए चुना गया है. हॉलीवुड ‘वॉक ऑफ फेम’ का प्रबंधन करने वाले आधिकारिक संगठन ‘हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स’ ने बुधवार रात ‘इंस्टाग्राम’ पर यह खबर साझा की. पोस्ट में बताया गया, “हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स’ के ‘वॉक ऑफ फेम’ चयन पैनल द्वारा मोशन पिक्चर्स, टेलीविजन, थिएटर/प्रस्तुति, रेडियो, रिकॉर्डिंग और खेल मनोरंजन की श्रेणियों में कुछ मनोरंजन पेशेवरों को हॉलीवुड ‘वॉक ऑफ फेम’ के लिए चुना गया है.”

    ‘हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स’ ने बताया, “2026 के ‘वॉक ऑफ फेम’ श्रेणी में आपका (दीपिका पादुकोण) स्वागत करते हुए हमें गर्व महसूस हो रहा है!.” एमिली ब्लंट, टिमोथी चालमेट, मैरियन कोटिलार्ड, स्टेनली टुकी, रामी मालेक, रेचल मैकएडम्स, डेमी मूर, फिल्म निर्माता क्रिस कोलंबस और टोनी स्कॉट सहित कई लोकप्रिय हॉलीवुड अभिनेताओं के साथ-साथ दीपिका पादुकोण इस सम्मान को प्राप्त करने वाली भारतीय कलाकार होंगी. पैनल ने 14 जून, 2024 को आयोजित एक बैठक में सैकड़ों नामांकनों में से इन कलाकारों का चयन किया और उसी दिन हॉलीवुड चैंबर के निदेशक मंडल द्वारा इसकी पुष्टि की गई.

    वर्ष 2007 में ‘ओम शांति ओम’ फिल्म से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत के बाद से दीपिका भारत की शीर्ष सितारों में से एक के रूप में उभरी हैं. उन्होंने ‘लव आज कल’, ‘पीकू’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘पद्मावत’, ‘छपाक’ और ‘गहराइयां’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया है. दीपिका ने हॉलीवुड में वर्ष 2017 में फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में विन डीजल के साथ काम किया था. दीपिका को 2018 में टाइम पत्रिका के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया गया था और उन्हें ‘टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड’ मिला था.

    Also Read : झारखंड सरकार के मंत्री ने किया खुलासा, कहा – पुलिस पिकेट हटा कर देखें उग्रवाद है या नहीं

    Also Read : बंद पड़ी कंपनी में चोरी करते पकड़ा गया पूर्व चौकीदार, मालिक ने दबोचा

    Bollywood to Hollywood Celebrity News Deepika Padukone First Indian Artist Hollywood Chamber of Commerce Hollywood Walk of Fame Indian Actress Honor Instagram Announcement international recognition Motion Pictures radio recording Sports Entertainment television Theatre Walk of Fame Selection अंतरराष्ट्रीय पहचान इंस्टाग्राम घोषणा खेल मनोरंजन टेलीविजन थिएटर दीपिका पादुकोण पहली भारतीय कलाकार बॉलीवुड से हॉलीवुड भारतीय अभिनेत्री सम्मान मोशन पिक्चर्स रिकॉर्डिंग रेडियो वॉक ऑफ फेम चयन सेलेब्रिटी न्यूज हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर जिला प्रशासन ने निर्धारित की चूड़ा, पेड़ा और ईलायची दाना की कीमतें
    Next Article कुख्यात उत्तम यादव के नौ गुर्गे धराये, हथियार, गोलियां सहित अन्य सामान जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रेड बुल, स्टिंग और अमूल समेत 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, देवघर के बाजार से स्टॉक हटाने का निर्देश

    September 5, 2026
    क्राइम

    Zee Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Teachers Day Special : कहीं एक शिक्षक पर 54 बच्चों की जिम्मेदारी, तो कहीं 2 शिक्षक संभाल रहे 164 बच्चों का भविष्य

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोड्डा के बाद अब लातेहार – SIR में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने की साज़िश में फिर फंसी बीजेपी

    September 5, 2026
    क्राइम

    गाजियाबाद जासूसी केस में NIA ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    September 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : करियर पावर देवघर में स्कॉलरशिप टेस्ट व टीचर्स डे, रैंकर्स को मिली सौ प्रतिशत तक स्कॉलरशिप

    September 5, 2026

    झारखंड में पेपर लीक नहीं, पेपर लूट हुई है : सुधांशु त्रिवेदी

    September 5, 2026

    रेड बुल, स्टिंग और अमूल समेत 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, देवघर के बाजार से स्टॉक हटाने का निर्देश

    September 5, 2026

    Zee Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

    September 5, 2026

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.