Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 May, 2026 ♦ 7:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर»11 दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दैवीय प्रकोप मान रहे परिजन, पूर्व मंत्री ने की मौतों की उच्च स्तरीय जांच की मांग
    देवघर

    11 दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दैवीय प्रकोप मान रहे परिजन, पूर्व मंत्री ने की मौतों की उच्च स्तरीय जांच की मांग

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। सारठ विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य दुलदुलई गांव में पिछले 11 दिनों के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। यह गांव जामताड़ा जिले के करमाटांड प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में है। 11 दिनों के भीतर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत को ग्रामीण और मृतक के परिजन दैवीय प्रकोप मान रहे हैं। जिस परिवार में तीनों की मौत हुई है, उनके परिजनों को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि एक-एक कर घर के सदस्य क्यों मर रहे हैं। वहीं इस मामले में पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने स्थानीय प्रशासन से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ताकि यह पता चल सके कि किस कारण से तीनों की मौत हुई है। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। मृतकों में बिजली देवी (पति तलकी राय), अकलमणि देवी देवी (पति विनोद राय) और तलकी राय शामिल है। सभी कोल जाति से आते हैं। मृतकों में पति-पत्नी और बेटी शामिल है। 3 दिसंबर को सबसे पहले 65 वर्षीय बिजली देवी की मौत हो गई। बिजली देवी को बुखार आया। परिजनों को लगा कि उसे ठंड लग गई है। आग जलाकर उसकी सेंकाई की गई। 2 दिन बुखार से पीड़ित रहने के बाद महिला की अचानक मौत हो गई। इसके बाद बिजली देवी की बेटी 46 वर्षीय अकलमणि देवी को भी हल्का बुखार और खांसी की शिकायत थी। परिजन उसे गिरिडीह जिले के पचंबा में प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि अकलमणि देवी मैं टीबी के लक्षण मिले हैं। इलाज करा कर परिजन घर लौटे और उसके एक दिन के बाद अकलमणि देवी की मौत हो गई। पत्नी और बेटी के चिता की राख अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि तलकी राय (70) को भी हल्का बुखार आ गया। परिजनों को लगा कि पत्नी और बेटी के इलाज के दौरान काफी भाग-दौड़ हुई, इसीलिए तलकी राय को ठंड लग गई है। बुखार आने के कुछ घंटे के बाद ही तलकी की मौत हो गई। उनका इलाज करने का भी मौका परिजनों को नहीं मिला। परिजन राजेश राय ने बताया कि एक तरह के लक्षण के बाद तीनों परिवार वालों की मौत से हम लोग सदमे में हैं। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि की ओर से कोई सहयोग नहीं किया गया। तब पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने मदद का भरोसा दिया है और कुछ आर्थिक सहायता भी प्रदान की है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार पर किसी तरह का दैवीय प्रकोप है, इस कारण परिजन लगातार मर रहे हैं। सारठ के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन को पूरे मामले की जांच करनी चाहिए। किन वजहों से तीनों की मौत हुई है, इसका पता लगाना चाहिए, ताकि कोल परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण की रक्षा हो सके।

    Devghar government jharkhand Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीआईजी ने की ग्रामीण थानों से संबंधित महत्वपूर्ण केस की समीक्षा, कहा – आपराधिक संगठनों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
    Next Article देवघर के स्कूल में एमडीएम की व्यवस्था नहीं, भूख से विलविलाते रहे बच्चे

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ सदर अस्पताल हो रहा हाईटेक : मोबाइल से रजिस्ट्रेशन, पेपरलेस इलाज की तैयारी तेज

    May 2, 2026
    कोर्ट की खबरें

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: डेपुटेशन पर तैनात कर्मियों और प्रोफेसरों को भी मिलेगा अकादमिक भत्ता

    May 2, 2026
    कोडरमा

    कोडरमा रेलवे स्टेशन पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं, मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डीआरएम संग की बैठक

    May 2, 2026
    Latest Posts

    डीएसपी के दोहरा वेतन लेने की खबर गलत, सिर्फ DA एरियर में हुई थी लिपिकीय त्रुटि : एसोसिएशन

    May 2, 2026

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.