देवघर: देवघर जिले के सारठ प्रखंड के महेशलिटी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। इसके कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भूख से विलविलाते रहे।स्कूल के शिक्षक मनोज सिन्हा ने बताया कि माता समिति की महिलाएं धान काटने के लिए खेत गई थीं, जिसके कारण एमडीएम की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। उन्होंने कहा कि माता समिति की महिलाएं अक्सर धान काटने के लिए खेत चली जाती हैं और एमडीएम की व्यवस्था में देरी होती है।स्थानीय वार्ड समिति सदस्य रोहित कापरी ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक मनोज सिन्हा से पूछा कि एमडीएम की व्यवस्था नहीं हो पाने का क्या कारण है। उन्होंने कहा कि अगर माता समिति की महिलाएं शिक्षक का नहीं सुन रही हैं और एमडीएम में लापरवाही बरत रही हैं तो उन्हें हटा कर दूसरी महिलाओं को क्यों नहीं रखा जा रहा है।इस मामले में स्कूल के बच्चों ने बताया कि हर दिन एमडीएम देरी से मिलता है, जिसके कारण कई बच्चे टिफिन में खाने के लिए घर चले जाते हैं और दूसरी पाली में स्कूल नहीं आते हैं।
देवघर के स्कूल में एमडीएम की व्यवस्था नहीं, भूख से विलविलाते रहे बच्चे

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Article11 दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दैवीय प्रकोप मान रहे परिजन, पूर्व मंत्री ने की मौतों की उच्च स्तरीय जांच की मांग
Next Article झारखंड के मौसम में आज बदलाव, ठंड बढ़ने की संभावन
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

