Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»फांसी लगाने से हुई मृत्यु मामला: मृतक छात्रा के परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
    झारखंड

    फांसी लगाने से हुई मृत्यु मामला: मृतक छात्रा के परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: 29 अगस्त के संध्या जवाहर नवोदय विद्यालय, तेनुघाट की एक छात्रा ने विद्यालय परिसर के होस्टल रुम के बाथरूम में फांसी लगाने से हुई मृत्यु मामले में उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया गया है. मेडिकल बोर्ड में डॉ बिनोद तिवारी, प्रभारी अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट, डॉ जितेंद्र कुमार बेरमो अस्पताल, डॉ चंचला गोमिया अस्पताल, सुरेश कुमार सिन्हा अंचलाधिकारी, कसमार को मिलाकर टीम का गठन किया गया है. 30 नवम्बर गुरुवार को सुबह छात्रा के परिजन के अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. परिजनों को रोते बिलखते दे लोग भावुक हो गए. बता दें कि मृतक छात्रा की माता गुडिया देवी, दादी सुषमा देवी, बड़ी बहन श्रेया कुमारी, चाचा मानवेन्द्र कुमार अस्पताल पहुंचे. पिता मनोज कुमार गुजरात मे रहते है किसी कम्पनी में प्राइवेट काम करते है.

    वहीं छात्रा कि माता गुड़िया देवी एवं बहन श्रेया कुमारी ने शंका जाहिर करते हुए बताया की रिया पढ़ाई के तनाव के कारण कभी फांसी नही लगा सकती है. वह मन और विचार से काफी स्ट्रॉन्ग लड़की थी. उसके साथ कुछ तो गलत हुआ है. उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है. उच्च पदाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की गुहार लगा रही थी. ओपी प्रभारी आशीष कुमार द्वारा बताया गया कि मृतक के रूम से मोबाइल और कुछ समान जप्त किया गया है. अनुसन्धान जारी है.

    बताते चलें कि जवाहर नवोदय विद्यालय बोकारो तेनुघाट, की एक छात्रा ने विद्यालय में होस्टल के बाथरूम में दुपट्टा से फांसी लगा ली थी. आनन फानन में छात्रा को जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रबंधक द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट लाया गया था. जहां डॉ शम्भू कुमार के द्वारा जांचोउपरांत मृत्यु घोषित कर दिया गया. डॉ शंभू कुमार ने बताया था कि लड़की को मृत अवस्था मे ही लाया गया था. विद्यालय के प्रचार्य बिपिन कुमार ने बताया कि कुछ छात्रों के द्वरा बताया गया कि एक लड़की होस्टल के बाथरूम में दुपट्टा से फांसी लगा ली है. सभी शिक्षक दौड़ कर गए तो देखा कि बाथरूम के खिड़की में दुपट्टा से फांसी लगाई हुई थी. जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया था. उन्होंने बताया कि छात्रा सिकरिया गांव पालीगंज जिला पटना बिहार के रहने वाली है. उन्होंने बताया कि उनके परिजनों को खबर कर दिया गया है. बता दें कि छात्रा का अगस्त माह 2023 में मिनि मैगरेशन के तहत कम्प्यूटर साइंस में नामांकन हुवा था. पहले अरवल नवोदय के लिए नामांकन हुआ था मगर अरवल नवोदय मे कम्प्यूटर साइंस नहीं होने के कारण बोकारो नवोदय मे मिनी मैगरशान के तहत तीन लड़का और एक लड़की तेनुघाट भेजा गया था.

    जब होस्टल के कैप्टन अंकिता कुमारी एवं परिणीता कुशवाहा ने बताया की संध्या सवा पांच बजे एसेम्बली में गिनती के दौरान एक लड़की कम थी. खोजबीन करने के लिये गए तो देखें कि बाथरूम की खिड़की मे दुपटे से फांसी मे झूल रही थी. उन्होंने नर्स मैडम पूनम लकड़ा, अंजू पांडेय सहित अन्य शिक्षक को इसकी सूचना दी जिसके बाद छात्रा को अस्पताल लाया गया था. वहीं 24 नवंबर को छुट्टी समाप्त होने पर घर से विद्यालय आई थी. उसने कहा था कि उसका सिलेबस पुरा नही हुआ है और वह काफी तनाव में थी. अनुमंडलीय अस्पताल में अंत परीक्षण के बाद शव को परिजनों को सुपर्द किया गया. जिला परिसद उपाध्यक्ष बबिता कुमारी,जीप सदस्य प्रल्हाद महतो,जीप सदस्य माला कुमारी,मुखिया तेनुघाट नीलम श्रीवास्तव, मुखिया प्रति निधि संतोष श्रीवास्तव, जगदीश सिंह अस्पताल पहुंच कर डॉक्टर से निष्पक्ष जांच में प्रशाशन को सहयोग करने की बात रखा.

    आज की खबर करंट न्यूज जवाहर नवोदय विद्यालय जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर तेनुघाट न्यूज हेडलाइन फांसी बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध शराब खपाने वाले गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 पेटी में 1860 बोतल शराब जब्त
    Next Article उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने वरिष्ठ मतदाताओं को किया सम्मानित

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    क्राइम

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026
    झारखंड

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान CISF जवान की मौत, मालगाड़ी का वैक्यूम ठीक करने उतरे थे अशोक कुमार घड़ेई

    October 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.