Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह में नाबालिग बच्चियों का तालाब से मिला शव, 24 घंटे से थी गायब
    झारखंड

    गिरिडीह में नाबालिग बच्चियों का तालाब से मिला शव, 24 घंटे से थी गायब

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीहः सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी गांव के एक ही परिवार से दो बच्चियां मंगलवार की सुबह से गायब थीं. दोनों बच्ची नाबालिग थी. इन दोनों बच्चियों का शव बुधवार की सुबह गांव के तालाब से मिला है. शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंची, जो मामले की जांच में जुट गई है.

    बच्चियां घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने गांव वालों के साथ काफी खोजबीन की. इसके बावजूद बच्चियां नहीं मिली, तो पुलिस को भी सूचना दी गई. लेकिन, पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी थी. सुबह में शव मिलने से गांव में शोक की लहर है और सन्नाटा पसर गया है.

    समय रहते पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

    केशवारी गांव के रहने वाले सबीर मस्तान की दोनों पोती मंगलवार की सुबह से गायब थी. गायब बच्ची शाहीन परवीन की आयु ढाई वर्ष और नाजिया परवीन की उम्र दो वर्ष है. परिजनों ने बताया कि सुबह में दोनों बच्चियां घर से खेलने के लिए निकली, जो दोपहर तक नहीं आई. इसके बाद गांव में खोजबीन शुरू की और शाम तक खोज किया. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. उन्होंने कहा कि गांव वालों के साथ थाना पहुंचे और लिखित शिकायत की, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    सरिया थाने की पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि हत्या है या तालाब में डूबने से मौत हुई है, यह स्पष्ट नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मामले की छानबीन कर खुलासा कर दिया जाएगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया लॉकर घोटाला में 14वां आरोपी गिरफ्तार, सोने की19 चेन बरामद
    Next Article बोकारोः वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट हादसा में मृतकों के परिजनों को मिलेगा 6-6 लाख का मुआवजा, नौकरी का भी आश्वासन

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.