सरायकेला से महिला-पुरूष का शव बरामद, हत्या की आशंका

Joharlive Team

सरायकेला। जिले के खरसावां थाना क्षेत्र से रविवार को महिला एवं पुरूष का शव बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर खरसावां थाना क्षेत्र से महिला एवं पुरूष का शव बरामद किया गया है। दोनों की हत्या गोली मार कर की गयी है। मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नक्सली इलाका होने के कारण इस बात की आशंका जताई जा रही है कि मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है।