Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»DC ने किया मुसाबनी दौरा, योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर
    झारखंड

    DC ने किया मुसाबनी दौरा, योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

    Team JoharBy Team JoharJune 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के DC कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड के आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र कुलामारा गांव के खारिया टोला और जोबला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सबर जनजाति के परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं के लाभ मिलने की स्थिति का जायजा लिया।

    दौरे के दौरान DC ने खारिया टोला में रह रहे सबर परिवारों से सीधा संवाद स्थापित किया और स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि इन परिवारों को सभी जरूरी योजनाओं से शीघ्र जोड़ा जाए। उन्होंने बच्चों के स्कूल में नामांकन, कक्षा में उपस्थिति, जन्म एवं जाति प्रमाण पत्र की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

    खासकर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और मइयां सम्मान योजना जैसे लाभकारी कार्यक्रमों का लाभ भी इन परिवारों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने तत्काल चापाकल की मरम्मत और नए चापाकल लगाने के निर्देश दिए, ताकि हर घर तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुनिश्चित हो सके।

    इस दौरान उपायुक्त ने जोबला स्थित

    आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर, एक्सपायरी डेट और ओपीडी रजिस्टर की जांच की। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी लाभुकों को समय पर पोषण सामग्री मिले।

    DC सत्यार्थी ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, खासकर आदिम जनजाति जैसे सबर समुदाय को। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत मुसाबनी में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचा और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में ठोस कार्ययोजना लागू की जाएगी।

    उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करें और हर परिवार को योजनाओं से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं। DC ने यह भी स्पष्ट किया कि सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में बसे आदिम जनजातियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है।

    इस अवसर पर बीडीओ अदिति गुप्ता सीओ ऋषिकेश मरांडी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

    Also read: रात से लापता युवक का सुबह बरामद हुआ श’व…

    Also read: रॉड से मार कर पति ने कर दी पत्नी की ह’त्या

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरात से लापता युवक का सुबह बरामद हुआ श’व…
    Next Article झारखंड को फिर मिलेंगी सरकारी बसों की सुविधा, बिहार शरीफ से रांची के लिए आई नये बसें…

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.