Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बैठक में बोले DC, SSP- शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराना हमारी जिम्मेदारी
    झारखंड

    बैठक में बोले DC, SSP- शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराना हमारी जिम्मेदारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 24, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बैठक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : ईद और रामनवमी पर्व को लेकर रविवार को रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में केन्द्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। यह बैठक रांची समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित कमरा संख्या-505 में आयोजित की गयी। इस बैठक में केन्द्रीय शांति समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव दिये। समिति के सदस्यों द्वारा पर्व के दौरान सीसीटीवी एवं ड्रोन से निगरानी, आपराधिक प्रवृति के लोगों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई, साफ-सफाई, बिजली-पानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। समिति की महिला सदस्यों द्वारा रामनवमी के दौरान पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की बात कही गयी। सदस्यों ने जुलूस के स्वागत के दौरान समितियों द्वारा स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से शरबत में चीनी के उपयोग का अनुरोध किया गया।

    सदस्यों के सुझाव पर जिला प्रशासन करेगा कार्य

    DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों के सुझावों पर जिला प्रशासन द्वारा उचित कार्य किया जायेगा। होली के शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर उन्होंने केन्द्रीय समिति के सहयोग की सराहना की। उन्होनें कहा कि सभी के परिश्रम, सहयोग और जिला प्रशासन के नेतृत्व में यह संभव हो पाया, आगामी त्योहार भी सभी के सहयोग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होंगे पूरी उम्मीद है।

    शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेवारी DC

    DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि रांची को पूरे देश और राज्य में आदर्श बनाना है, इसके लिए हम सभी को मिलकर अपनी जिम्मेवारी निभानी होगी, शांतिपूर्ण माहौल में सभी त्योहार संपन्न हो यह हम सबकी जिम्मेवारी है। उन्होंने जिला के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र को शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया। सरहुल को लेकर उन्होनें कहा कि पर्व के लिए अलग से एक और बैठक की जायेगी ताकि सभी आवश्यक बिन्दुओं पर उचित कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर्व से पहले जुलूस रुट का भी जिला प्रशासन द्वारा जायजा लियाा जायेगा।

    सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन-पुलिस की कड़ी निगरानी

    आगामी पर्व-त्योहारों पर सोशल मीडिया पर प्रशासन-पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर उत्तेजित न हो, अफवाहों से बचें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए फौरन पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी दें। किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर न करें और उसे प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सोशल मीडिया पर सौहार्द बिगाड़नेवालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

    पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के होंगे पुख्ता इंतजाम – डीआईजी-सह-एसएसपी, चंदन कुमार सिन्हा

    केन्द्रीय शांति समिति की बैठक के दौरान डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा शांति समिति, पूजा समिति और अखाड़ा समिति के लोग एवं बीडीओ-सीओ सतर्क होकर धरातल पर कार्य करें, पुलिस का पूरा सहयोग मिलेगा। आपराधिक प्रवृति के लोगों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई से चूकेगी नहीं।

    केंन्द्रीय शांति समिति की बैठक के दौरान झारखंड राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन ने भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बात कही।

    इस बैठक में पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ,पुलिस अधीक्षक, नगर रांची राज कुमार मेहता,अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं बुण्डू, झारखंड राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), जिला नजारत उप समाहर्त्ता संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

    Also Read : बिहार जा रही बस से मिली अंग्रेजी शराब की खेप, चार गिरफ्तार

    Also Read : SC का फैसला- तलाक के बाद बीवी को नहीं देना होगा गुजारा भत्ता, अगर…

    Also Read : माइनिंग माफियाओं का वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, पांच जख्मी

    Also Read : झारखंड सरकार का बड़ा कदम : पुलिस समेत विभिन्न क्षेत्रों में सीधी भर्ती

    CCTV Central Peace Committee cleanliness criminal tendencies DC Manjunath Bhajantri DC मंजूनाथ भजन्त्री Drone Surveillance Eid electricity-water female members female police officers health meeting procession Ram Navami Ram Navami festival ranchi Ranchi District Collectorate Security Arrangements sherbet sugar Suggestions Swift Action आपराधिक प्रवृति ईद केन्द्रीय शांति समिति चीनी जुलूस ड्रोन निगरानी त्वरित कार्रवाई बिजली-पानी बैठक महिला पुलिसकर्मी महिला सदस्यों रांची रांची समाहरणालय रामनवमी रामनवमी पर्व शरबत साफ-सफाई सीसीटीवी सुझाव सुरक्षा व्यवस्था स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरहुल पर्व से पहले पूरे रीति-रिवाज के साथ बदला गया सरना झंडा, सैकड़ों धर्मावलंबी हुए शामिल
    Next Article DIG ने सतबरवा थाना प्रभारी को किया निलंबित, सदर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.