Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड सरकार का बड़ा कदम : पुलिस समेत विभिन्न क्षेत्रों में सीधी भर्ती
    झारखंड

    झारखंड सरकार का बड़ा कदम : पुलिस समेत विभिन्न क्षेत्रों में सीधी भर्ती

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड राज्य में पुलिस, कक्षपाल, उत्पाद सिपाही और होमगार्ड के पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए नई भर्ती नियमावली-2025 को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. इस निर्णय के बाद गृह विभाग ने संबंधित गजट भी जारी कर दिया है. अब राज्य में विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

    भर्ती से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां :

    पदों की श्रेणी :

    • पुलिस (जिला/इकाई)
    • पुलिस (झारखंड सशस्त्र पुलिस)
    • पुलिस (राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल)
    • कक्षपाल
    • सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी)
    • उत्पाद सिपाही

    इन सभी पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी. भर्ती प्रक्रिया झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की अनुशंसा पर की जाएगी.

    महिलाओं के लिए आरक्षण :

    • पुलिस और अन्य पदों पर 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे.

    आरक्षण :

    • गृह रक्षा वाहिनी और होमगार्ड के लिए 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे.
    • अनुबंध पर कार्यरत सहायक पुलिस के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलेगा.

    न्यूनतम आयु सीमा :

    • सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है.

    शारीरिक मापदंड :

    • सामान्य/बीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए ऊंचाई 160 सेंटीमीटर और सीना 81 सेंटीमीटर होना चाहिए.
    • एससी/एसटी के लिए ऊंचाई 155 सेंटीमीटर और सीना 79 सेंटीमीटर होना चाहिए.
    • महिलाओं के लिए ऊंचाई 148 सेंटीमीटर और सीना पर कोई नियम नहीं होगा.

    शारीरिक दक्षता परीक्षा :

    • पुरुषों के लिए 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी.
    • महिलाओं के लिए यह दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी.

    शैक्षिक योग्यताएं :

    • रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय से स्नातक या डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों को पुलिस पदों पर नियुक्ति में 4 से 10 अंक तक वेटेज मिलेगा.

    इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से झारखंड में सुरक्षा बलों को सशक्त किया जाएगा और प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे.

    Also Read : काले प्लास्टिक खुलते ही मचा इलाके में हड़कंप… जानिये क्यों

    Also Read : सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, रिया को क्लिन चिट

    Gazette Governor home department Home Guard jharkhand Karkapal police Product Sepoy Recruitment recruitment process Rules 2025 Santosh Kumar Gangwar उत्पाद सिपाही कक्षपाल गजट गृह विभाग झारखंड नियमावली 2025 पुलिस भर्ती भर्ती प्रक्रिया राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होमगार्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकाला प्लास्टिक खुलते ही मचा इलाके में हड़कंप… जानिये क्यों
    Next Article खूंटी NH पर मिली जवान लड़के की बॉडी, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.