Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सरहुल पर्व से पहले पूरे रीति-रिवाज के साथ बदला गया सरना झंडा, सैकड़ों धर्मावलंबी हुए शामिल
    झारखंड

    सरहुल पर्व से पहले पूरे रीति-रिवाज के साथ बदला गया सरना झंडा, सैकड़ों धर्मावलंबी हुए शामिल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 24, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी में प्रकृति पर्व सरहुल महोत्सव की तैयारियां हर्षोल्लास के साथ शुरू हो चुकी हैं. सरहुल के आगमन से पहले फांसी टुंगरी पहाड़ी मंदिर पर पारंपरिक सरना झंडा बदली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सैकड़ों सरना धर्मावलंबियों ने इसमें हिस्सा लिया. ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई.

    इस क्रम में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की के अगुवाई में भारी संख्या में सरना धर्मावलंबी पूजा स्थल पर एकत्र हुए. पहाड़ की चोटी पर पाहन ने विधिवत पूजा की और मानव कल्याण, जीव-जंतुओं, नदियों, पहाड़ों और प्रकृति की समृद्धि व शांति की कामना की. अजय तिर्की ने कहा कि फांसी टुंगरी पूर्वजों का पवित्र पूजा स्थल है. यहां पहले स्व बुधवा पाहन अनुष्ठान किया करते थे.

    उन्होंने सरना धर्म कोड की मांग करते हुए कहा कि इससे आदिवासी समाज को उनकी धार्मिक पहचान मिलेगी. सरहुल पर्व में नशा पान से दूर रहने की अपील प्रदेश सरना धर्मगुरु राजेश लिंडा ने समाज से सरहुल पर्व के दौरान नशा-पान से दूर रहने और अपने आंगन में सरना झंडा स्थापित करने की अपील की.

    वहीं, महासचिव रूपचंद तिर्की ने आदिवासी समाज से अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज और पारंपरिक पूजा-पद्धति को अपनाने पर जोर दिया. सामूहिक रूप से सरना प्रार्थना करने का संदेश इस अवसर पर वक्ताओं ने आदिवासी युवाओं को शिक्षा और व्यापार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनने की प्रेरणा दी. सरना समिति के महासचिव ने प्रत्येक गुरुवार को सरना पूजा स्थलों पर सामूहिक प्रार्थना करने की परंपरा को बनाये रखने का संदेश दिया.  फांसी टुंगरी सदियों से सरना धर्म की महत्वपूर्ण पूजा स्थल रही है

    राजीव पड़हा सरना प्रार्थना सभा के अध्यक्ष नीरज मुंडा ने कहा कि फांसी टुंगरी सदियों से सरना धर्म की महत्वपूर्ण पूजा स्थल रही है. हालांकि, वर्तमान में इसे पहाड़ी मंदिर के नाम से जाना जाता है, लेकिन आदिवासी समाज ने इस स्थल पर अपनी पूजा-पद्धति को सदियों से जीवित रखा है. उत्साह के साथ जुटे सैकड़ों सरना धर्मावलंबी इस भव्य आयोजन में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, आदिवासी छात्र संगठन, महिला प्रकोष्ठ सहित कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए.

    इस कार्यक्रम में राजी पड़हा सरना प्रार्थना के अध्यक्ष नीरज, आदिवासी छात्र संगठन के अध्यक्ष रवि मुंडा,  सिल्ली धर्म गुरु गोंदरा उंराव, हजारीबाग सरना धर्म गुरु पवन तिर्की, उतरी छोटानागपुर प्रमंडल धर्म गुरु रामदेव उरांव, खूंटी जिला धर्म गुरु सोमरा मुंडा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुभानी तिग्गा, सरना समिति के सचिव रुपचंद तिर्की, गहना कच्छप, सुतिशा बाड़ा, अमित गाड़ी, नसीम अहमद, किशोर लोहरा, गुलाबचंद बाड़ा, प्रकाश तिर्की, सावन लिंडा, विक्की, अविनाश, संतोष, उत्तम यादव प्रकाश तिर्की समेत सैकड़ों लोगों ने सहयोग किया.

    Also Read : बिहार जा रही बस से मिली अंग्रेजी शराब की खेप, चार गिरफ्तार

    Also Read : SC का फैसला- तलाक के बाद बीवी को नहीं देना होगा गुजारा भत्ता, अगर…

    Also Read : माइनिंग माफियाओं का वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, पांच जख्मी

    Also Read : झारखंड सरकार का बड़ा कदम : पुलिस समेत विभिन्न क्षेत्रों में सीधी भर्ती

    Capital drums enthusiasm flag change ceremony Hill Temple nature festival Phansi Tungri preparations ritual. Sarhul Sarhul Festival Sarna flag Sarna followers traditional worship ढोल-नगाड़े तैयारियां पहाड़ी मंदिर पारंपरिक पूजा अर्चना प्रकृति पर्व फांसी टुंगरी बदली कार्यक्रम राजधानी विधि-विधान सरना झंडा सरना धर्मावलंबी सरहुल सरहुल महोत्सव हर्षोल्लास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरना स्थल के पास रैंप निर्माण पर रक्षा राज्य मंत्री ने CM हेमंत को लिखा पत्र
    Next Article बैठक में बोले DC, SSP- शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराना हमारी जिम्मेदारी

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    क्राइम

    शुक्राणु नहीं मिलने से दुष्कर्म के आरोप को गलत साबित करने वाला आधार नहीं माना जा सकता, पीड़िता का बयान ही काफीः झारखंड हाईकोर्ट

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेल्लौर में छह वर्षीय अनूप के कान का होगा इलाज, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिए 10 लाख रुपये

    October 15, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.