Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»प्रोजेक्ट में आ रही समस्याओं की डीसी ने की समीक्षा, जानें अधिकारियों को क्या मिला निर्देश
    ट्रेंडिंग

    प्रोजेक्ट में आ रही समस्याओं की डीसी ने की समीक्षा, जानें अधिकारियों को क्या मिला निर्देश

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2023Updated:October 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बुधवार को बीआईटी मेसरा, आइआइएम, IIIT, सीसीएल, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट एवं अन्य योजनाओं और निर्माण में आ रही बाधाओं की समीक्षा की.

    सीसीएल पिपरवार रेलवे साइडिंग परियोजना

    उपायुक्त ने सीसीएल पिपरवार रेलवे साइडिंग परियोजना कि समीक्षा करते हुए इस परियोजना में मुआवजा एवं नौकरी के लिए गैरमजरुआ भूमि का रैयतीकरण लंबित होने के कारण रेलवे लाइन को अवरुद्ध करने की चेतावनी ग्रामीणों द्वारा दिया गया हैं. जिस पर उपायुक्त रांची को जानकारी दी गई कि अपर समाहर्ता के द्वारा इस सन्दर्भ में 31 अक्टूबर 2023 को जिला स्तरीय बैठक रखी गई हैं.

    बीआईटी मेसरा

    उपायुक्त को बीआईटी मेसरा के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि NH-33 पर बीआईटी मेसरा एक गेट बनाना हैं एवं खाली भूमि पर एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तथा गैर विवादित भूमि पर अन्य निर्माण कार्य करना है. निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए बीआईटी मेसरा के प्रतिनिधि द्वारा उपायुक्त रांची से अनुरोध किया गया, साथ वर्तमान स्थान पर अवस्थित  बीआईटी मेसरा ओपी को मेसरा रेलवे स्टेशन के पास स्थानंतरित करने का भी अनुरोध किया गया. जिस पर उपायुक्त रांची द्वारा इस पर आश्वासन दिया गया. उपायुक्त रांची ने अंचल अधिकारी कांके को सम्बंधित ग्रामीणों एवं  बीआईटी मेसरा के सदस्यों के साथ एक समन्वय समिति बनाने का निर्देश दिया. साथ ही अंचल अधिकारी कांके को व्यक्तिगत रूचि लेने को कहा.

    आईआईआईटी

    उपायुक्त श्री सिन्हा ने आईआईआईटी कि समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारी से जानकारी मांगी जिसपर उनके द्वारा बताया गया कि आईआईआईटी के परिसर में आवासित कुल-04 परिवारों को अन्यत्र बसाने के लिए अनुरोध किया गया. ताकि रास्ता एवं चारदीवारी का निर्माण किया जा सकें. जिसपर उपायुक्त रांची ने अंचल अधिकारी कांके को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

    झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय

    झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के द्वारा 15.82 एकड़ भूमि कैंपस निर्माण के लिए एवं प्रस्तावित रास्ता हेतु अधिग्रहित भूमि का मुआवजा जल्द रैयतों को देने का अनुरोध उपायुक्त रांची से किया गया. इस पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सड़क हेतु अधिग्रहित कि जा रही भूमि का मुआवजा राशि जल्द वितरण करने कि स्थिति में आ गए है एवं कैंपस में अधिग्रहित कि जा रही भूमि का मुआवजा राशि का भुगतान प्रक्रियाधीन है. जिसपर उपायुक्त द्वारा इसे जल्द देने का निर्देश दिया गया.

    बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के चहारदीवारी का निर्माण

    उपायुक्त रांची, द्वारा बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के चारदीवारी का निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने का निर्देश अंचल अधिकारी नामकुम को दिया गया एवं रांची शहर में बन रहें विभिन्न फलाई ओवरों के निर्माण में विधी-व्यवस्था कि समस्या का निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया. मालूम हो कि सिरम टोली फलाई ओवर के कुल-11 रैयतों का मुआवजा भुगतान ट्रेजरी के माध्यम से कि जा चुकी है. उपायुक्त रांची, ने खलारी में 10 मिलियन टन प्रोजेक्ट एवं अन्य प्रोजेक्ट पर चर्चा करते हुए इसे ससमय पूरा करने का निर्देश सभी सम्बंधित पदाधिकारी को दिया.

    बैठक में इनकी रही उपस्थिति

    बैठक में अपर समाहर्ता रांची, राजेश कुमार बरवार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर रांची एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुनील चंद्र, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग रांची, इसराइल मंसूरी, अंचल अधिकारी, कांके, नगड़ी, शहर, निबंधक-आईआईएम रांची, झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय, IIIT रांची, कानूगो जिला भू-अर्जन कार्यालय रांची, सुधांशु पाठक एवं सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे.

    आईआईआईटी जोहार लाइव झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय डीसी बीआईटी मेसरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमामूली विवाद में एक की हत्या, दो गिरफ्तार
    Next Article दुर्गा पूजा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है: राज्यपाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः एसआईआर पर क्यों और क्या सवाल उठा रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आम नागरिक बीजेपी मुर्दाबाद और अमित शाह मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकते : जस्टिस माधव जामदार की टिप्पणी चर्चा में

    July 3, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.