Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पलामू में दिनदहाड़े फाय’रिंग, पूर्व मुखिया और दुकानदार को मा’री गो’ली
    क्राइम

    पलामू में दिनदहाड़े फाय’रिंग, पूर्व मुखिया और दुकानदार को मा’री गो’ली

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2026Updated:January 15, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    थाना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू  जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अपराधियों ने पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक दुकानदार अजीत गुप्ता भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद अपने क्षेत्र के कान्दू मोहल्ला में कंबल वितरण को लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पैदल पहुंचे अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए नवीन प्रसाद पास की एक दुकान में घुस गए, लेकिन अपराधी वहां भी घुसकर लगातार फायरिंग करते रहे। इस दौरान दुकानदार अजीत गुप्ता के हाथ में  जबकि नवीन प्रसाद को सीने में गोली लगी है।

    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राजीव रंजन और टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि फायरिंग की घटना में दो लोग घायल हुए हैं और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। वहीं, थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन हुआ है ।

    स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद की पत्नी नगर निगम की पूर्व वार्ड पार्षद रह चुकी हैं। जिसके  बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है ।

    Also Read : ईडी दफ़्तर में पुलिस कार्रवाई पर बाबूलाल ने उठाए सवाल, क्या बोल गए… जानें

    Ajit Gupta CCTV investigation crime culprits absconding DSP Rajiv Ranjan Firing on former village head jharkhand Jharkhand police law and order Local News Medininagar Medinirai Medical College Naveen Prasad political violence RIMS Ranchi Shooting shopkeeper injured Town Police Station अजीत गुप्ता अपराध अपराधी फरार कानून व्यवस्था गोलीबारी झारखंड झारखंड पुलिस टाउन थाना डीएसपी राजीव रंजन दुकानदार घायल नवीन प्रसाद पलामू पूर्व मुखिया पर फायरिंग मेदिनीनगर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज राजनीतिक हिंसा रिम्स रांची सीसीटीवी जांच स्थानीय समाचार Palamu
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकैरव गांधी अपहरण केस : इंडोनेशिया के नंबर से आया कॉल, मांगी फिरौती
    Next Article ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 शुरू, भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से

    Related Posts

    क्राइम

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.