Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ईडी दफ़्तर में पुलिस कार्रवाई पर बाबूलाल ने उठाए सवाल, क्या बोल गए… जानें
    झारखंड

    ईडी दफ़्तर में पुलिस कार्रवाई पर बाबूलाल ने उठाए सवाल, क्या बोल गए… जानें

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2026Updated:January 15, 2026No Comments2 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ईडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में कथित मारपीट के आरोपों को लेकर गुरुवार को मामले ने जोर पकड़ ली। गुरुवार सुबह रांची पुलिस की एक टीम एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय पहुंची और शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। इस दौरान ईडी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

    संतोष कुमार ने लगाया इल्जाम :

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में कार्यरत क्लर्क संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि ईडी के सहायक निदेशक प्रतीक और उनके सहायक शुभम ने उन्हें कार्यालय बुलाकर उनके साथ मारपीट की। संतोष कुमार का दावा है कि इस दौरान उनका सिर फोड़ दिया गया और सबूत मिटाने की कोशिश की गई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इडी ने आरोपों को साजिश बताया :

    जबकि इसके विपरीत,  ईडी के वरिष्ठ सूत्रों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश बताया है। ईडी का कहना है कि संतोष कुमार को कोई समन जारी नहीं किया गया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वयं शीशे की बोतल से अपने सिर पर चोट पहुंचाई। इसके बाद ईडी अधिकारियों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इलाज के पश्चात संतोष कुमार ने अपने बीपी और हाइपरटेंशन से संबंधित जानकारी लिखित रूप में दी थी। ईडी ने इस पूरे मामले को लेकर हाईकोर्ट का रुख करने की बात कही है।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि…

    बीजेपी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ईडी के पास पुलिस-प्रशासन से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामलों से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने आशंका जताई कि पुलिस कार्रवाई की आड़ में इन अहम साक्ष्यों से छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट करने का प्रयास किया जा सकता है।

    रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय को @ranchipolice द्वारा घेरने की सूचना प्राप्त हो रही है। ईडी कार्यालय में मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM एवं पुलिस-प्रशासन से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामलों से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं। आशंका है कि…

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) January 15, 2026

    फिलहाल, पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और जांच के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।

    Also Read : कैरव गांधी अपहरण केस : इंडोनेशिया के नंबर से आया कॉल, मांगी फिरौती

    assault allegations Babulal marandi Bjp Corruption ED Office Enforcement Directorate investigation jharkhand police action ranchi Ranchi Police Santosh Kumar water supply department ईडी ईडी ऑफिस जांच झारखंड पुलिस कार्रवाई ED पेयजल विभाग प्रवर्तन निदेशालय बाबूलाल मरांडी बीजेपी भ्रष्टाचार मारपीट आरोप रांची रांची पुलिस संतोष कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईरान का एयरस्पेस बंद, एअर इंडिया और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
    Next Article कैरव गांधी अपहरण केस : इंडोनेशिया के नंबर से आया कॉल, मांगी फिरौती

    Related Posts

    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.