Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»खजूर है सुपरफूड, बीज में भी है गजब के फायदे… जानें
    स्वास्थ्य

    खजूर है सुपरफूड, बीज में भी है गजब के फायदे… जानें

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बीज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : खजूर का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बीज भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं? आमतौर पर लोग खजूर के बीजों को फेंक देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि खजूर के बीज में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है.

    खजूर के बीज में मौजूद पोषण : नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन और कोंटेम्परेरी क्लिनिकल ट्रायल्स कम्युनिकेशंस के अनुसार, खजूर में प्रोटीन, आयरन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं. ये तत्व शरीर को ताजगी प्रदान करते हैं और त्वचा और बालों को भी स्वस्थ रखते हैं.

    पाचन क्रिया को सुधारें : खजूर के बीज में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती है. यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों को साफ करने में सहायक होता है.

    डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद : खजूर के बीज डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं. इनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को राहत मिल सकती है.

    दिल के लिए लाभकारी : खजूर के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं. यह ब्लड फ्लो को सुधारने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है.

    त्वचा और बालों के लिए रामबाण : खजूर के बीजों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने में मदद करते हैं. इसके नियमित सेवन से झुर्रियों और धब्बों को कम किया जा सकता है. वहीं, खजूर के बीज का तेल बालों के झड़ने को रोकने और बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है.

    हड्डियों को मजबूत बनाए : खजूर के बीज कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यह गठिया जैसी समस्याओं से बचाव में भी सहायक हो सकते हैं.

    इन चीजों के साथ बीजों का पाउडर बनाकर करे सेवन : खजूर के बीजों का पाउडर बनाकर दूध, पानी या शहद के साथ सेवन किया जा सकता है. खजूर के बीज का तेल बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. इसके अलावा, खजूर के बीजों का काढ़ा सर्दी-ज़ुकाम में राहत देता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है.

    तो अगली बार जब आप खजूर खाएं, तो उसके बीजों को भी नज़रअंदाज़ न करें, क्योंकि ये आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

    Also Read : GAUAHAR KHAN और जैद दरबार के घर दूसरी बार गूंजेगी किलकारी

    Benefits of date seeds Date seeds are a panacea for skin and hair Date seeds are beneficial for diabetes patients Date seeds are beneficial for the heart Date seeds strengthen bones Date seeds will improve digestion Khajur Ke Beej खजूर का बीज डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद खजूर का बीज त्वचा और बालों के लिए रामबाण खजूर का बीज दिल के लिए लाभकारी खजूर का बीज पाचन क्रिया को सुधारेंगा खजूर का बीज हड्डियों को मजबूत बनाए खजूर के बीज के फायदे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article12 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article गर्मी में ताजगी का तोहफा है ये फल, जानिए इसके अनगिनत फायदे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेडिकल पढ़ने का सपना हुआ आसान, रिम्स में बढ़कर हुई 250 एमबीबीएस सीटें

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उल्टी होने पर किया रेफर, धक्के के बाद भी चालू नहीं हुआ एंबुलेंस, थम गई मासूम की सांसें

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.