Rohtas : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (IB) की टीम ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) प्रणव कुमार के डेटा ऑपरेटर चंदन कुमार शर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह मामला रोहतास के अकोढीगोला से सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार चंदन शर्मा एक शिक्षक से वेतन निर्धारण के लिए 14 हजार रुपये की अवैध राशि ले रहे थे। मामला शिक्षक सुनील कुमार की शिकायत पर उजागर हुआ। उन्होंने बताया कि BEO प्रणव कुमार क्षेत्र के लगभग 10 शिक्षकों के वेतन निर्धारण के बदले 15 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। बातचीत के बाद रकम 14 हजार रुपये में तय हुई।
शिकायत की पुष्टि के लिए निगरानी टीम ने जाल बिछाया और शुक्रवार सुबह चंदन शर्मा को उनके अकोढीगोला स्थित आवास पर रिश्वत लेते ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम डेहरी स्थित BEO प्रणव कुमार के आवास पर भी गई, लेकिन वे वहां नहीं मिले और उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और BEO प्रणव कुमार की तलाश जारी है।
Also Read : इंडिगो संकट: डीजीसीए ने चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित, यात्रियों को ट्रैवल वाउचर का मुआवजा


