Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 4:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»अंटार्कटिका में बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा, पेंग्विन की मौत पर वैज्ञानिक अलर्ट
    ट्रेंडिंग

    अंटार्कटिका में बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा, पेंग्विन की मौत पर वैज्ञानिक अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अंटार्कटिका : अंटार्कटिका क्षेत्र में स्थित साउथ जॉर्जिया द्वीप में एक किंग पेंग्विन की मौत पर वैज्ञानिकों ने गहरी चिंता जताई है. आशंका जताई है कि अंटार्कटिका के रिमोट इलाके में पेंग्विन की एच5एन1 (बर्ड फ्लू) वायरस से मौत हुई है. अगर वायरस से मौत की पुष्टि होती है तो यह पहली बार होगा, जब किंग प्रजाति की पेंग्विन की बर्ड फ्लू से मौत हुई है.

    पेंग्विंस में तेजी से फैल रहा बर्ड फ्लू संक्रमण

    जिस पेंग्विन की संभावित बर्ड फ्लू वायरस से मौत हुई है, वह किंग प्रजाति की है, जो कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी प्रजाति है. पेंग्विंस की 3 फीट लंबी ये पेंग्विन 20 साल से ज्यादा समय तक जीवित रह सकती हैं. किंग पेंग्विन से पहले जेनटु प्रजाति की पेंग्विन की बर्ड फ्लू वायरस से मौत हो चुकी है. पूर्व में दक्षिण अफ्रीका, चिली और अर्जेंटीना में पांच लाख से ज्यादा समुद्री पक्षी, जिनमें पेंग्विंस भी शामिल हैं, उनकी बर्ड फ्लू से मौत हो चुकी है. साफ है कि पेंग्विंस में बर्ड फ्लू का संक्रमण होने का खतरा ज्यादा है.

    किंग प्रजाति की पेंग्विन में बर्ड फ्लू संक्रमण फैलने का खतरा इतना बड़ा है कि इस शताब्दी के अंत तक किंग पेंग्विन के धरती से विलुप्त होने का खतरा है और अगर बर्ड फ्लू फैला तो यह खतरा बहुत बढ़ सकता है. इससे पहले अंटार्कटिका में एक पोलर भालू की भी बर्ड फ्लू एक एच5एन1 संक्रमण से मौत हो चुकी है.

    पारिस्थितिकीय आपदा आने का खतरा

    वैज्ञानिकों को डर है कि अभी पेंग्विंस का ब्रीडिंग का सीजन है. ऐसे में अगर पेंग्विन में बर्ड फ्लू फैला तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं और यह आधुनिक समय की सबसे बड़ी पारिस्थितिकीय आपदा भी बन सकती है. अंटार्कटिका दुनिया का एकमात्र ऐसा क्षेत्र था, जहां अब से पहले बर्ड फ्लू का एच5एन1 वायरस नहीं पाया गया था और किंग पेंग्विन में भी इससे पहले कभी बर्ड फ्लू वायरस का संक्रमण नहीं देखा गया था. यही वजह है कि किंग पेंग्विन की बर्ड फ्लू से मौत की आशंका से वैज्ञानिक चिंतित हैं.

    इसे भी पढ़ें: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पर AIIO के प्रमुख के खिलाफ फतवा जारी

    Bird Flu City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Penguin Death Scientific Alert Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पेंग्विन की मौत बर्ड फ्लू मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज वैज्ञानिक अलर्ट सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पर AIIO के प्रमुख के खिलाफ फतवा जारी
    Next Article मांझी पर मेहरबान CM नीतीश : बेटे संतोष को दिया तेजस्वी वाला विभाग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो में डकैती की योजना बनाते दो युवक गिरफ्तार, हथियार जब्त

    September 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद SSP ने 155 SI का किया तबादला… देखें लिस्ट

    September 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    PM की 40000 करोड़ के ऐलान पर बोले पप्पू यादव- आज से पूर्णिया विकास की नई गाथा रचेगा

    September 15, 2025
    Latest Posts

    कबूतर भी कर सकते हैं आपको बीमार… जानिये कैसे

    September 15, 2025

    बोकारो में डकैती की योजना बनाते दो युवक गिरफ्तार, हथियार जब्त

    September 15, 2025

    चलती बाइक की सीट के नीचे अचानक दिखा सांप, फिर क्या हुआ… जानें

    September 15, 2025

    टैंकर से कुचली गई युवती ने TMH में तोड़ा दम, बिल पेमेंट को लेकर अस्पताल ने रखा शव

    September 15, 2025

    झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू पहुंचे देवघर, संथाल में पार्टी को करेंगे मजबूत

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.