Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीटीसी मुसाबनी हजारीबाग प्रशिक्षण केंद्र और नेतरहाट जंगल वार फेयर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा : रघुवर दास
    जोहार ब्रेकिंग

    सीटीसी मुसाबनी हजारीबाग प्रशिक्षण केंद्र और नेतरहाट जंगल वार फेयर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा : रघुवर दास

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2019Updated:October 14, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    हजारीबाग : नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को बधाई। उन 138 महिला पुलिस अवर निरीक्षक को भी शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं, आप झारखंड को उग्रवाद व अपराध मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगे। आपके माता-पिता आज गौरवान्वित हैं। इनका गौरव यूं ही बरकरार रहे। आप पूरी ईमानदारी से कार्य करते हुए जनता से मित्रवत संबंध बनाएंगे। आपके कंधों पर महती भूमिका रखी जा रही है। आप आम जनता से संवाद कर, उनसे समन्वय स्थापित कर उनकी परेशानियों को कानून सम्मत हल करेंगे। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हजारीबाग में आयोजित पुलिस अवर निरीक्षकों के पारण परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।

    लंबे अंतराल के बाद नियुक्ति हुई, प्रशिक्षण भी राज्य में दिया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद इतनी संख्या में सब इंस्पेक्टर की नियुक्ति हो रही है। राज्य गठन के बाद उग्रवाद हमें विरासत में मिली। 2014 के बाद से उग्रवाद पर नियंत्रण का हमने भरपूर प्रयास किया, जिसमें हमें सफलता भी मिली। अब आपके आ जाने से राज्य में कार्यरत 70 हजार पुलिसकर्मियों को आपका सहयोग मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान भी आपने राज्य की विधि व्यवस्था का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है। आप सभी के प्रशिक्षण से पूर्व प्रशिक्षण का कार्य झारखण्ड से बाहर अन्य राज्य में होता था। जब यह बात मेरे संज्ञान में आई तो सरकार ने राज्य के तीनों प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण करने का निर्णय लिया और इस कार्य में हम सफल भी हुए। मैं उन सभी को बधाई देता हूं, जिन्होंने निर्बाध रूप से प्रशिक्षण कार्य संपन्न कराया।

    प्रशिक्षण केंद्रों को विकसित किया जाएगा

    मुख्यमंत्री ने बताया कि नेतरहाट स्थित जंगल वार फेयर को पूर्वी क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र होने का गौरव प्राप्त हुआ है। आने वाले दिनों में सीटीसी मुसाबनी, हजारीबाग प्रशिक्षण केंद्र एवं जंगल वार फेयर नेतरहाट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा।

    आप अपने कौशल का भरपूर उपयोग करें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को अत्याधुनिक हथियार चलाने एवं बदलते समय के अनुरूप साइबर क्राइम एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया है आज साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है आपको तेजी से बढ़ रहे इस साइबर क्राइम समेत अन्य अपराध पर अंकुश लगाना है निमित्त आपको सरकार ने प्रशिक्षण देने की कोशिश की है। सभी नवनियुक्त अवर निरीक्षक उच्च शिक्षा से आच्छादित हैं। आप अपनी शिक्षा और प्रशिक्षण से मिले तकनीकी जानकारी का भरपूर उपयोग करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें।

    नक्सलवाद की समस्या को दूर करने में सहयोगी होंगे

    पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में नियुक्ति हो रही है या गर्व की बात है। ये नियुक्तियां स्वच्छ व पारदर्शी तरीके से हुई है। सभी को उनकी नियुक्ति के लिए बधाई। सरकार और जनता को आपसे उम्मीदें हैं। प्रशिक्षु अवर निरीक्षक गेमचेंजर के रूप में साबित होंगे। आपके सहयोग से नक्सलवाद की समस्या के निवारण को महत्वपूर्ण आयाम मिलेगा।

    इस अवसर में पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे, उपायुक्त हजारीबाग, अपर पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार पालटा, पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण प्रिया दुबे डीजी मुख्यालय डीजी होमगार्ड अपर पुलिस महानिदेशक जंगल वार फेयर के डीआईजी डीआईजी हजारीबाग अवर पुलिस निरीक्षक समिति अन्य लोग उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमध्यप्रदेश : भीषण सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत
    Next Article दुमका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी नक्सली आकाश मुर्मू पुणे से गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.