Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची : जमीन विवाद में सीआरपीएफ जवान को मारी गोली, गंभीर
    झारखंड

    रांची : जमीन विवाद में सीआरपीएफ जवान को मारी गोली, गंभीर

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के वर्दमान कंपाउंड स्थित विराज नगर में सीआरपीएफ के जवान राजेश कुमार सिंह (36) को जमीनी विवाद को लेकर गोली मार दी गई। राजेश कुमार के जांघ में गोली लगी है। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। गोली मारने का आरोप उसके गोतिया पर लगा है। घटना गुरुवार देर रात की है।

    जानकारी के अनुसार विशाल यादव उर्फ गुड्डू ने सिक्सर से पांच-छह राउंड फायरिंग की। आरा के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खजूर टोला का रहने वाला है। दोनों गोतिया (चचेरा भाई) बताए जा रहे हैं। आरा के जमीन को लेकर सुबह से ही विवाद हो रहा था। शाम को दोनों ओर से ईंट पत्थर भी चले थे। सीआरपीएफ जवान राजेश कुमार छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। जवान जम्मू कश्मीर में पोस्टेड हैं। भाई की शादी में शामिल होकर आरा से गुरुवार को रांची आये थे। पुलिस ने फायरिंग करने वाले गुड्डू के दो चाचा अयोध्या सिंह और माना सिंह को पकड़ा है। घटनास्थल से एक गोली और एक कारतूस बरामद किया गया है।

    एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की गई है। बिहार के आरा में जमीन को लेकर दोनों गोतिया में विवाद चल रहा है। मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के कई स्थानों पर एनआईए की छापेमारी
    Next Article झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र : अंतिम दिन अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे झामुमो विधायक बैजनाथ राम

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.