Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र : अंतिम दिन अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे झामुमो विधायक बैजनाथ राम
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र : अंतिम दिन अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे झामुमो विधायक बैजनाथ राम

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को अपनी ही सरकार के खिलाफ विधानसभा मुख्य द्वार पर झामुमो विधायक बैजनाथ राम धरना पर बैठे। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है। पिछले तीन वर्षों से लातेहार जिले के बालूमाथ में अस्पताल निर्माण की वह मांग कर रहे हैं। सदन में भी कई बार इस मुद्दे को उठाया गया।

    मुख्यमंत्री से मिलकर भी इस बात को रखा लेकिन कोई काम नहीं हुआ। बैजनाथ राम ने कहा कि उन्होंने कहा कि अस्पताल का निर्माण नहीं हुआ लेकिन एक करोड़ 25 लाख का घोटाला जरूर हो गया। सदन में भी इस बात को उठाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। साफ कहा कि सरकार कोई भी हो वह पहले लातेहार के विधायक हैं, उनका पहला दायित्व क्षेत्र की जनता का विकास है और इसके लिए वह लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते रहेंगे।

    धरने पर बैठे विधायक बैद्यनाथ राम से मुलाकात करने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री बार-बार पत्रकारों के सामने विधायक को आश्वासन देते रहे लेकिन बैद्यनाथ राम ने मंत्री से बातचीत तक नहीं की। बैद्यनाथ राम ने कहा कि मुझे स्वास्थ्य मंत्री की बातों पर भरोसा नहीं है। मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।

    उधर, भाजपा विधायकों ने झारखंड सरकार के खिलाफ विधानसभा मुख्य द्वार पर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि रोजगार का झांसा देकर हेमंत सरकार बनी लेकिन तीन वर्षों में झारखंड के युवाओं को रोजगार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पहले से जिसे रोजगार मिला था उसे भी इस सरकार ने छीनने का काम किया। पोषण सखी का मामला सबके सामने है। इसी तरह से गलत नियोजन नीति बनाकर इस सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है।

    भाजपा विधायक नीरा यादव ने कहा कि झारखंड में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं है। जब यह मामला उठाया जाता है तो मुख्यमंत्री का बयान आता है कि कहां नहीं होती है ऐसी घटनाएं। मुख्यमंत्री का यह बयान उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : जमीन विवाद में सीआरपीएफ जवान को मारी गोली, गंभीर
    Next Article केंद्र सरकार ने नैजल वैक्सीन को दी मंजूरी, सबसे पहले प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    Latest Posts

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.