Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी ऑपरेशन, सारंडा में माओवादियों पर कसा शिकंजा
    जोहार ब्रेकिंग

    चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी ऑपरेशन, सारंडा में माओवादियों पर कसा शिकंजा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 19, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीआरपीएफ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : देश से माओवाद के पूर्ण सफाए के संकल्प को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने झारखंड के कोल्हान प्रमंडल में अपनी सक्रियता और तेज कर दी है। इसी क्रम में सीआरपीएफ के डीजी (ऑपरेशन) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सोमवार को चाईबासा पहुंचे और सारंडा के जंगलों में चल रहे ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक की।

    बैठक के दौरान सुरक्षा एजेंसियों से मिली खुफिया जानकारी पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि माओवादियों का शीर्ष नेता मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ सारंडा और कोल्हान के घने जंगलों में छिपा हुआ है। इसी पनाहगाह को ध्वस्त करने के लिए सीआरपीएफ ने बड़े स्तर पर अभियान की रूपरेखा तैयार की है।

    डीजी ऑपरेशन जीपी सिंह ने दुर्गम और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की सामरिक बढ़त सुनिश्चित करने, माओवादियों की सप्लाई चेन को तोड़ने और लगातार दबाव बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान तकनीकी और मानवीय खुफिया सूचनाओं का बेहतर इस्तेमाल किया जाए, ताकि माओवादी नेटवर्क को निर्णायक रूप से कमजोर किया जा सके।

    मार्च 2026 तक माओवाद उन्मूलन का लक्ष्य

    गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि मार्च 2026 तक देश को माओवाद की समस्या से पूरी तरह मुक्त किया जाएगा। इसी रणनीति के तहत झारखंड के साथ-साथ छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में भी संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं।

    ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के जरिए सुरक्षा बल सारंडा के उन इलाकों में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं, जिन्हें अब तक माओवादियों का सुरक्षित कॉरिडोर माना जाता था। डीजी ऑपरेशन के इस दौरे को माओवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की दिशा में अहम माना जा रहा है। बैठक में सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा जिला पुलिस और विशेष बलों के अधिकारी भी शामिल रहे, ताकि अभियान के दौरान बेहतर तालमेल और समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।

    Also Read : अपहृत बच्चों की बरामदगी भाजपा के दबाव व आंदोलन का परिणाम : आदित्य साहू

    CRPF Director General of Operations arrives in Chaibasa tightens noose around Maoists in Saranda. चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी ऑपरेशन सारंडा में माओवादियों पर कसा शिकंजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअदाणी फाउंडेशन ने गोड्डा में किया ‘सोहराय’ का भव्य आयोजन
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन की पहल रंग लाई, झारखंड को मिला 11,000 करोड़ का बड़ा निवेश

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.