Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अपहृत बच्चों की बरामदगी भाजपा के दबाव व आंदोलन का परिणाम : आदित्य साहू
    जोहार ब्रेकिंग

    अपहृत बच्चों की बरामदगी भाजपा के दबाव व आंदोलन का परिणाम : आदित्य साहू

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 19, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आदित्य साहू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची से लापता अंश और अंशिका के बाद राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से 12 अपहृत बच्चों तथा सोमवार को सिलदिरी, शंकरघाट से कन्हैया कुमार की सकुशल बरामदगी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने जन आंदोलन का परिणाम बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा के निरंतर दबाव और संघर्ष के कारण कई माताओं की गोद सूनी होने से बची है, हालांकि राज्य में अभी भी सैकड़ों अपहृत बच्चों की बरामदगी शेष है।

    सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में आदित्य साहू ने झारखंड पुलिस को सफल कार्रवाई के लिए बधाई दी, लेकिन साथ ही पुलिस की पूर्व सक्रियता पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का मूल कर्तव्य जनता का सहारा बनना और गरीब व असहाय वर्गों की सहायता करना है। बावजूद इसके, जिस तरह से राज्य में महीनों से बच्चा अपहरण गिरोह सक्रिय रहे और सैकड़ों बच्चों का अपहरण हुआ, उससे यह स्पष्ट होता है कि पहले पुलिस की कार्रवाई अपेक्षित स्तर पर नहीं थी।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि अपहृत बच्चों में अधिकांश गरीब और निर्धन परिवारों से आते हैं। ऐसे परिवार कई बार सामाजिक और आर्थिक कमजोरियों के कारण पुलिस में शिकायत दर्ज कराने तक की स्थिति में नहीं होते। कई मामलों में परिजन कुछ दिनों तक रो-बिलखकर स्वयं को समझा लेते हैं और उम्मीद में रहते हैं कि बच्चा लौट आएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस को राज्य की जनता की भावनाओं और सामाजिक परिस्थितियों को समझते हुए अधिक संवेदनशील रवैया अपनाने की आवश्यकता है, विशेषकर गांवों के सीधे-साधे लोगों के साथ।

    आदित्य साहू ने कहा कि जिन माता-पिता के बच्चे लापता हो जाते हैं, वे गहरे मानसिक दबाव और पीड़ा से गुजरते हैं। ऐसे परिवारों को केवल कानूनी सहायता ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना, चिकित्सकीय सहयोग और आर्थिक मदद की भी आवश्यकता होती है। उन्होंने मांग की कि पकड़े गए बच्चा अपहरण गिरोहों से कड़ाई से पूछताछ की जाए और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो, ताकि राज्य में सक्रिय पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके और सभी अपहृत बच्चों की बरामदगी संभव हो सके।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन और राज्य पुलिस से इस अभियान को निरंतर और व्यापक स्तर पर जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से जमशेदपुर से अपहृत व्यवसायी पुत्र कैरव गांधी तथा तिलैया से अपहृत एक अन्य बच्चे की शीघ्र बरामदगी की मांग की।

    साहू ने यह भी कहा कि राज्य सरकार को अपहृत बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच और आवश्यक आर्थिक सहायता की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अंत में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, जिनके निरंतर आंदोलन और प्रयासों के कारण अपहृत बच्चों की बरामदगी संभव हो सकी।

    इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में नशा पर पुलिस का वार, 11 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    The recovery of the abducted children is a result of the pressure and agitation by the BJP: Aditya Sahu अपहृत बच्चों की बरामदगी भाजपा के दबाव व आंदोलन का परिणाम : आदित्य साहू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलकड़ी लदा ट्रैक्टर ढलान पर पलटा, 2 की मौ’त, 6 घायल
    Next Article अदाणी फाउंडेशन ने गोड्डा में किया ‘सोहराय’ का भव्य आयोजन

    Related Posts

    क्राइम

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026
    क्राइम

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी बंद: फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक पर सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    October 21, 2026
    Latest Posts

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.