Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर जेवर व्यवसायी से लिए सोने की अंगुठियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
    क्राइम

    अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर जेवर व्यवसायी से लिए सोने की अंगुठियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    जिसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी गयी. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली.
    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: जिले की नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड बभनटोली में सोमवार 24 जून की दोपहर में एक जेवर व्यवसायी से दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर सोने की तीन अंगुठियां छीन ली. जिसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी गयी. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली.

    जानकारी के मुताबिक गिरिडीह के जेवर व्यवसायी सुरेंद्र भदानी सोमवार की दोपहर करीब दो बजे बड़ा चौक स्थित मोती ज्वेलर्स दुकान से निकलकर अपनी स्कूटी से खाना खाने जा रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी पिस्टल के साथ पहुंचे और उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोका. गाड़ी रोकने के बाद दोनों अपराधियों ने सुरेंद्र भदानी से कहा कि शहर में हेलमेट चेकिंग अभियान चल रहा है तो आप हेमलेट क्यों नहीं पहने हैं.

    गाड़ी साइड कीजिए. जिसके बाद उन्होंने गाड़ी साइड लगा कि शायद उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोका है. जैसे ही उन्होंने अपनी स्कूटी रोकी, अपराधियों ने पिस्टल निकाला और कहा कि जितनी भी अंगुठियां हैं, जल्दी खोल कर दो. पिस्टल देख सुरेंद्र भदानी डर गए और अपने हाथ की सोने की तीन अंगुठियां खोल कर अपराधियों को दे दी.

    वहीं घटना के बाद पीड़ित भदानी ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी. इसके बाद मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करते हुए आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है.

     

    अंगुठियां अपराधी जेवर पिस्टल पुलिस फुटेज व्यवसायी सीसीटीवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद पुलिस व खनन विभाग ने की कार्रवाई, बालू लदे तीन हाइवा और दो ट्रैक्टर किया जब्त
    Next Article अदाणी ग्रुप के कर्मचारियों ने किया 300 यूनिट रक्तदान 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.