Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»मसूरी में हो रही है क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी, बचपन की दोस्त वंशिका सिंह संग लेंगे फेरे
    खेल-सिनेमा

    मसूरी में हो रही है क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी, बचपन की दोस्त वंशिका सिंह संग लेंगे फेरे

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    क्रिकेट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi ; भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज यानी 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मसूरी के मशहूर ITC सवॉय  होटल में पिछले तीन दिनों से शादी की रस्में धूमधाम से चल रही हैं। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मेहमानों के लिए लंच का आयोजन किया गया। इसके बाद अब बारात की तैयारियां शुरू हो गई हैं और पूरे होटल परिसर में जश्न का माहौल है।

    स्पेशल फूलों से सजा मंडप, विंटेज कार में निकलेगी बारात

    शादी के लिए मंडप को खास तौर पर कोलकाता से मंगाए गए फूलों से सजाया गया है। बारात के लिए एक स्पेशल विंटेज कार भी मंगाई गई है, जिसमें कुलदीप यादव दूल्हे के रूप में बारात लेकर निकलेंगे। वहीं बैंड-बाजे के लिए दिल्ली से छह सदस्यों की ढोल टीम भी मसूरी पहुंच चुकी है, जो बारात में माहौल को और खास बनाएगी।

    संगीत समारोह में क्रिकेटरों ने किया जमकर डांस

    शुक्रवार रात हुए संगीत और कॉकटेल समारोह में कई क्रिकेटर शामिल हुए। इस दौरान सुरेश रैना, रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल ने दूल्हे कुलदीप यादव के साथ जमकर डांस किया। समारोह में दिल्ली से आए सूफी सिंगर बिस्मिल ने लाइव परफॉर्मेंस दी, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया। देर रात तक होटल परिसर में संगीत और जश्न चलता रहा।

    शादी में शामिल हो सकते हैं कई बड़े क्रिकेटर

    शादी में शामिल होने के लिए शनिवार सुबहमोहम्मद कैफ़ भी मसूरी पहुंच गए। इसके अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के भी समारोह में शामिल होने की संभावना है। वहीं धीरेंद्र शास्त्री भी देहरादून पहुंच चुके हैं और उनके भी शादी समारोह में शामिल होने की चर्चा है।

    मेहमानों के लिए खास इंतजाम

    सुबह मेहमानों को नाश्ते में कानपुर की मशहूर खस्ता कचौड़ी और दाल के बड़े परोसे गए। शादी के कार्यक्रम के अनुसार, शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म हुई। इसके बाद शाम 5 बजे बारात निकलेगी, 6 बजे वरमाला होगी और रात 8 बजे फेरे लिए जाएंगे।

    मौसम बिगड़ने की भी आशंका

    इस बीचभारत मौसम विज्ञान विभाग के देहरादून केंद्र ने बताया है कि शाम के समय मसूरी में मौसम बदल सकता है और देर रात बारिश होने की संभावना है। शादी के दौरान एक मजेदार घटना भी हुई, जब क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के कमरे की बालकनी में एक बंदर घुस आया। हालांकि चहल ने उसे फल खिलाकर वापस भगा दिया।

    Also Read : जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत खत्म, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    Bageshwar Dham Cricketer Wedding News Cricketer's Wedding Dhirendra Shastri Gautam Gambhir Indian cricket team ITC Savoy Mussoorie Kuldeep Yadav's Nuptials Kuldeep Yadav's Wedding Mohammad Kaif Mussoorie News Mussoorie Wedding Ceremony Rinku Singh Rohit Sharma sangeet ceremony Suresh Raina Suryakumar Yadav Vanshika Singh Vintage Car Wedding Procession Yuzvendra Chahal आईटीसी सेवॉय मसूरी कुलदीप यादव वेडिंग कुलदीप यादव शादी क्रिकेटर वेडिंग न्यूज क्रिकेटर शादी गौतम गंभीर धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम भारतीय क्रिकेट टीम मसूरी न्यूज मसूरी शादी समारोह मोहम्मद कैफ युजवेंद्र चहल रिंकू सिंह रोहित शर्मा वंशिका सिंह विंटेज कार बारात संगीत समारोह सुरेश रैना सूर्यकुमार यादव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को बड़ी राहत : रासुका के तहत हिरासत खत्म, रिहाई का रास्ता साफ
    Next Article रांची के कडरू में खड़ी बाइक में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

    Related Posts

    क्राइम

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : 22 से 26 अक्टूबर तक होगी 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, 28 टीमें लेंगी हिस्सा

    October 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.