Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में अवैध बालू कारोबार पर सख्ती, सभी डीसी के साथ समीक्षा बैठक कल
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में अवैध बालू कारोबार पर सख्ती, सभी डीसी के साथ समीक्षा बैठक कल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 10, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बालू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण पर लगाम कसने के लिए खान विभाग अब सख्त रुख में नजर आ रहा है। राज्य के कई जिलों में बालू घाटों का संचालन अब तक शुरू नहीं होने और अवैध कारोबार बढ़ने की शिकायतों के बीच 11 मई को राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह बैठक 11 मई को दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की जाएगी। इसमें सभी जिलों के उपायुक्त, जिला खनन पदाधिकारी, बीडीओ और सफल बोलीदाताओं को शामिल होने का निर्देश दिया गया है।

    बताया गया है कि राज्य के 16 जिलों में कुल 229 बालू घाटों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन लीज डीड की प्रक्रिया अटकी रहने की वजह से अब तक इन घाटों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। खान विभाग का कहना है कि घाट चालू नहीं होने से कई क्षेत्रों में अवैध बालू उठाव और खुलेआम बिक्री का सिलसिला जारी है। खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा ने लंबित लीज डीड मामलों की समीक्षा कर प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। बैठक में सभी आवंटित बालू घाटों की मौजूदा स्थिति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

    अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विभाग तकनीक का भी सहारा लेने जा रहा है। इसके तहत खनन क्षेत्रों की निगरानी के लिए सभी पट्टों की शेप फाइल तैयार की जा रही है, जिससे सैटेलाइट के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा कोयला मंत्रालय के ‘खनन प्रहरी’ मोबाइल ऐप पर मिलने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। संवेदनशील रूटों पर वाहन ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने, चेकपोस्ट स्थापित करने और रेलवे साइडिंग समेत प्रवेश-निकासी बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी योजना है।

    Also Read : हजारीबाग को मिल सकता है झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जगह तलाशने में जुटी सरकार

    Crackdown on Illegal Sand Trade in Jharkhand: Review Meeting with All DCs Tomorrow झारखंड में अवैध बालू कारोबार पर सख्ती सभी डीसी के साथ समीक्षा बैठक कल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशादी से लौट रहे दो युवकों का एक्सीडेंट, पिकअप वैन से टकराई बाइक
    Next Article डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

    September 7, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.