Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग को मिल सकता है झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जगह तलाशने में जुटी सरकार
    झारखंड

    हजारीबाग को मिल सकता है झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जगह तलाशने में जुटी सरकार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 10, 2026Updated:May 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। खेल के क्षेत्र में लगातार अपनी पहचान बना रहे हजारीबाग को अब झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मिल सकता है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो यहां खिलाड़ियों को एक ही परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई खेल सुविधाएं मिलेंगी। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बाहर भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें बेहतर मंच मिलेगा। प्रस्तावित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, स्विमिंग, राइफल शूटिंग सहित कई खेलों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मकसद साफ है, हजारीबाग और आसपास के खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग और संसाधन देना, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

    सरकार ने मांगा प्रस्ताव, जगह की तलाश शुरू

    हजारीबाग पहुंचे कला एवं पर्यटन विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने जिला प्रशासन और खेल विभाग से प्रस्ताव मांगा है। पूछा गया है कि जिले में किस जगह को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके बाद स्थानीय स्तर पर संभावित जगहों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

    इन दो जगहों पर चल रही चर्चा

    नगर निगम की ओर से दो जगहों का विकल्प सामने आया है। पहला मौजूदा स्टेडियम परिसर और दूसरा डीवीसी चौक के पास स्थित मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ऑडिटोरियम सह इंडोर स्टेडियम। माना जा रहा है कि इंडोर स्टेडियम परिसर इस परियोजना के लिए मजबूत दावेदार हो सकता है।

    सिर्फ खेल नहीं, फिटनेस और ट्रेनिंग का भी हब बनेगा

    योजना सिर्फ खेल मैदान बनाने की नहीं है। यहां स्केटिंग रिंक, योग और ध्यान केंद्र, मल्टी-एक्टिविटी एरिया, ओपन जिम और रनिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं भी विकसित करने की तैयारी है। यानी यह जगह सिर्फ खिलाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का बड़ा केंद्र बन सकती है।

    प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोफेशनल प्रशिक्षण

    मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रशिक्षण और प्रतिभा विकास केंद्र भी बनाए जाने की योजना है। यहां अनुभवी कोच खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय ट्रेनिंग देंगे। इससे ग्रामीण और छोटे शहरों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अगर यह प्रोजेक्ट जमीन पर उतरता है, तो हजारीबाग सिर्फ खिलाड़ियों को तैयार ही नहीं करेगा, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी भी कर सकेगा। फिलहाल डीवीसी चौक स्थित इंडोर स्टेडियम को लेकर प्लानिंग तेज है और जल्द सरकार को विस्तृत रिपोर्ट सौंपे जाने की बात कही जा रही है।

    Also Read : मासूम को टक्कर मारकर वाहन फरार, 108 एम्बुलेंस की देरी पर फूटा परिजनों का गुस्सा
    Arvind Rana mayor Breaking news Hazaribagh news Hazaribagh sports infrastructure Indoor stadium Hazaribagh Jharkhand Sports News Latest news Mega Sports Complex Mukesh Kumar secretary News Samvad Players training center Sports complex Jharkhand Sports development India Sports news Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमासूम को टक्कर मारकर वाहन फरार, 108 एम्बुलेंस की देरी पर फूटा परिजनों का गुस्सा
    Next Article हिमंत बिस्व सरमा फिर संभालेंगे असम की कमान, 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.