Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हिमंत बिस्व सरमा फिर संभालेंगे असम की कमान, 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमंत बिस्व सरमा फिर संभालेंगे असम की कमान, 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 10, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    असम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Guwahati : असम की राजनीति में एक बार फिर हिमंत बिस्व सरमा का दबदबा कायम रहा। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें लगातार दूसरी बार राज्य की कमान सौंपने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को घोषणा की कि हिमंत बिस्व सरमा को असम में एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। वह 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

    विधायक दल की बैठक में बनी सहमति

    रविवार सुबह असम भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नए नेता के चयन पर चर्चा हुई। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और सह-पर्यवेक्षक के तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे। बैठक के दौरान भाजपा के आठ विधायकों ने हिमंत बिस्व सरमा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

    सहयोगी दलों ने भी दिया समर्थन

    एनडीए के सहयोगी दलों ने भी हिमंत के नेतृत्व पर भरोसा जताया। असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने भी उनके नाम का समर्थन किया। इसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया। भाजपा नेतृत्व इसे राज्य में स्थिर सरकार और मजबूत नेतृत्व के संकेत के तौर पर देख रहा है।

    राज्यपाल से मिलकर पेश करेंगे सरकार गठन का दावा

    विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद हिमंत बिस्व सरमा और एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता रविवार को लोक भवन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात करेंगे। इस दौरान नई सरकार गठन का दावा पेश किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को आयोजित होगा, जिसमें भाजपा और एनडीए के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

    Also Read : तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का किया ऐलान

    12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ Himanta Biswa Sarma to once again take charge of Assam; will take the oath as Chief Minister on May 12. हिमंत बिस्व सरमा फिर संभालेंगे असम की कमान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग को मिल सकता है झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जगह तलाशने में जुटी सरकार
    Next Article देवघर : स्कूल में पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, किताबें-बेंच जलकर राख

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

    October 26, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.