Jamtara : जामताड़ा जिले में रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। नारायणपुर थाना क्षेत्र के दलदला मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर घूमती वैन से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, लोहारंग गांव निवासी 22 वर्षीय मंगल हेंब्रम अपने दोस्त 19 वर्षीय दीपक हांसदा के साथ बोरवा में एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान दलदला मोड़ के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और सामने खड़ी घूमती वैन से सीधी टक्कर हो गई।
शादी से लौट रहे दो युवकों का एक्सीडेंट, पिकअप वैन से टकराई बाइक


