Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»महेंद्र पाठक के नेतृत्व में CPI करेगी झारखंड में जनता की समस्याओं पर काम…
    झारखंड

    महेंद्र पाठक के नेतृत्व में CPI करेगी झारखंड में जनता की समस्याओं पर काम…

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने झारखंड में अपनी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। पार्टी के हाल ही में संपन्न सम्मेलन में दूसरी बार राज्य सचिव चुने गए महेंद्र पाठक ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कहा कि पार्टी राज्य में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष को और गति देगी।

    महेंद्र पाठक ने बताया कि सम्मेलन में राज्य स्तर के संगठन को मजबूत करने और जन समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक आंदोलन चलाने का फैसला किया गया है। सम्मेलन में खनिज संपदा के अंधाधुंध दोहन पर रोक लगाने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर देने, 10,000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने, वित्तीय संकट से जूझ रही शिक्षा व्यवस्था का सुधार करने और विस्थापन नीति के तहत विस्थापन आयोग का गठन करने जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

    सम्मेलन में पूरे राज्य से 300 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें से 200 से अधिक ने गहन विचार-विमर्श किया। इस दौरान राज्य संचालन के लिए 47 सदस्यीय राज्य परिषद और 21 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। महेंद्र पाठक ने दूसरी बार राज्य सचिव चुने जाने पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन को और तेज करेगी।

    पाठक ने यह भी कहा कि पार्टी आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा के साथ-साथ पंचायत और नगर निगम चुनावों में भी पूरी ताकत से भाग लेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया और झारखंड में एक मजबूत वाम विकल्प देने की प्रतिबद्धता जताई। इस दिशा में छात्रों, युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति भी बनाई गई है।

    इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य पीके पांडे और जिला सचिव अजय कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

    Activism CPI elections employment Forest Protection jharkhand Land Rights local governance Mahendra Pathak Panchayat Politics public movement affected social issues Water Conservation youth
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिमंत सरमा ने अरशद मदनी के आरोपों का दिया कड़ा जवाब, देखें क्या कहा…
    Next Article उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी का रांची दौरा, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    Related Posts

    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.