Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ कोर्ट से जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, रांची पुलिस मुंबई रवाना, जानें क्या है मामला
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ कोर्ट से जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, रांची पुलिस मुंबई रवाना, जानें क्या है मामला

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। रांची पुलिस गिरफ्तारी वारंट लेकर मुंबई चली गई। सिविल कोर्ट की ओर से चार अक्टूबर को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। कोर्ट में रांची के फिल्म प्रोड्यूसर अजय कुमार सिंह की ओर से 29 मार्च 2019 को अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल ग्रूमर पर धोखाधड़ी और धमकी का मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ की राशि प्राप्त करके म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कदम नहीं उठाया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमीषा और कुणाल ने अपनी फिल्म ‘देसी मैजिक’ के लिए रांची के फिल्ममेकर अजय से 2.5 करोड़ रुपए लिए थे। फिल्म का काम 2013 में शुरू हुआ था। अजय के मुताबिक, “अमीषा ने उनसे कहा था कि फिल्म 2018 तक पूरी हो जाएगी और इसके रिलीज होते ही वो उन्हें पूरे पैसे ब्याज समेत लौटा देंगी। हालांकि जब तय वक्त पर फिल्म रिलीज नहीं हुई तो मैंने अमीषा से पैसे लौटाने को कहा। इस पर अमीषा ने मुझे 3 करोड़ रुपए का चेक दिया। मैंने चेक जमा किया तो वह बाउंस हो गया। मैंने दोबारा अमीषा से बात की तो उन्होंने टालना शुरू कर दिया। उनके बिजनेस पार्टनर ने वाट्सएप चैट पर अमीषा की राजनीतिक रसूख वाले नेताओं के साथ फोटोज शेयर कर धमकाने की कोशिश की। उन फोटोज के जरिये अमीषा ने मुझे धमकी दी कि कोर्ट या मीडिया में जाने से कुछ निकलने वाला नहीं है।”

    बहरहाल, मैं कोर्ट गया। वहां से हमें इंसाफ मिलने की उम्मीद है। कोर्ट जाने से पहले हमने उन्हें कई बार लीगल नोटिस भी भेजा। उसका भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। फाइनल मैंने केस करने का फैसला लिया। अब उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो सकता है। बता दें कि इन आरोपों पर अब तक अमीषा की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

    इससे पहले फरवरी में एक इवेंट कंपनी ने भी अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी का आरोप है कि अमीषा ने पैसे ले लिए लेकिन वो इसमें शामिल नहीं हुईं।

    अमीषा पटेल आखिरी बार 2018 में आई फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में नजर आई थीं। अमीषा ने अपने करियर में ‘गदर’ और ‘हमराज’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : बरकाकाना जोड़ा तालाब में मिला शिक्षिका का शव, छह दिनों से थी लापता
    Next Article तारा शाहदेव लव जेहाद मामला: रकीबुल को मिली सशर्त जमानत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026
    Latest Posts

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.