Ranchi : राजधानी में निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की सरगर्मी इतना तप रही है, मानो राजस्थान की गर्मी भी कम पड़ रही। हर स्तर पर एक-दूसरे को नीचा दिखाने की जद में प्रत्याशी जुटे हैं। लेकिन, इनमें से एक ऐसा पार्षद प्रत्याषी है जो दूसरा को देखने की बजाय खुद को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। जी हां, यह इंसान और कोई नहीं, बल्कि वार्ड–27 के पूर्व पार्षद ओम प्रकाश हैं। पूरे नगर निगम क्षेत्र में यह एक ऐसे पार्षद हैं, जो खुद के वार्ड की प्रगति के साथ-साथ दूसरे वार्ड के जरुरतमंद लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटते। इनके कई ऐसे कार्य हैं जो बिना बोले दिखते हैं। चाहे बुनियादी समस्याओं का समाधान हो या छोटे-छोटे विकास के काम, ये बिना किसी दिखावे के कदम उठाते हैं। लोग इन्हें उनके मेहनती और खुले दिल वाले स्वभाव के लिए पसंद करते हैं।

नाम की तरह काम
ओम प्रकाश का नाम ही उनके काम का सच बयां करता है। ‘ओम’ यानी ऊर्जा, ‘प्रकाश’ यानी उजाला। और वास्तव में वे अपने काम में उतनी ही ऊर्जा और समर्पण दिखाते हैं। विकास के कामों में तेजी लाना और लोगों की जिंदगी में छोटे-छोटे उजाले लाना, यही उनका लक्ष्य है। बोलने से ज्यादा वे करने पर भरोसा करते हैं। सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के अलावा, गरीब और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना उनके दिनचर्या का हिस्सा है। वार्ड के लोग उनके इस अंदाज की सराहना करते हैं और कहते हैं कि ओम प्रकाश का काम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरता है।


Also Read : RPF का ऑपरेशन “सतर्क” : बिहार ले जा रहे 85 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार


