Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»घरों को सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए निगम ने चौथी बार निकाला टेंडर, एजेंसियां नहीं दिखा रही इंटरेस्ट
    झारखंड

    घरों को सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए निगम ने चौथी बार निकाला टेंडर, एजेंसियां नहीं दिखा रही इंटरेस्ट

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची अब स्मार्ट सिटी बन चुकी है. स्मार्ट शहरों की कैटेगरी में शहर को कई अवार्ड भी मिल चुके है. लेकिन शहर की मत्वाकांक्षी योजना सीवरेज-ड्रेनेज अबतक धरातल पर नहीं उतर पाई है. वहीं घरों को सीवरेज-ड्रेनेज से जोड़ने का भी काम अभी लटका हुआ है. इसके लिए रांची नगर निगम ने अबतक तीन बार टेंडर निकाला है. लेकिन किसी भी एजेंसी ने इंटरेस्ट नहीं दिखाया है. अब सीवरेज-ड्रेनेज से घरों को जोड़ने के लिए एकबार फिर से टेंडर निकाला है. जिसमें 4.58 करोड़ रुपए से जोन-1 में घरों को सीवर लाइन जोड़ना है.

    18 साल से चल रही योजना

    सिटी में वैसे तो कई विकास योजनाएं चल रही हैं. लेकिन समस्या यह है कि सालों साल ये योजनाएं बस चल ही रही हैं. समय पर पूरा नहीं होने के बावजूद योजनाओं को एक्सटेंशन पर एक्सटेंशन दिया जा रहा है. सिटी में चलने वाली कुछ योजनाओं का हाल तो पंचवर्षीय योजनाओं से भी बुरा है. कोई योजनाएं तो 15 साल तो कोई दस साल से चल रही है. आज भी लोगों को उसके पूरा होने का इंतजार ही है. कुछ ऐसा ही हाल शहर के सीवरेज-ड्रेनेज सिस्टम का है. जिसके लिए 18 साल से लोग इंतजार कर रहे है.

    पिछले साल सीएजी ने खोली थी पोल

    भारत के सीएजी की रिपोर्ट ने रांची नगर निगम की पोल खोलकर रख दी थी. जिसमें सिवरेज ड्रेनेज के नाम पर करोड़ों रुपए बेवजह खर्च करने की बात कही गई थी. प्रोजेक्ट के लेखा परीक्षा के मुताबिक जून 2005 में यह योजना शुरू हुई थी. लेकिन 17 साल बाद भी परियोजना पूरी नहीं हुई. सितंबर 2017 से मार्च 2019 तक और उसके बाद जनवरी 2023 तक समय बढ़ा दिया गया. अब 2024 में भी अबतक सीवरेज ड्रेनेज का काम पूरा नहीं हो पाया है. सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक विभाग ने भी शर्तों का उल्लंघन कर अयोग्य और अनुभवहीन संवेदक को काम दे दिया. परियोजना का डीपीआर तैयार करने के लिए 16.04 करोड़ रुपए परामर्शी को दिया गया, जो बेकार चला गया.

    दो कंपनिया चली गईं, काम पूरा नहीं

    शहर में 2005 से ही सीवरेज-ड्रेनेज की योजना पर काम चल रहा है. 17 साल पहले सीवरेज-ड्रेनेज प्रोजेक्ट की योजना बनी थी. साल 2007 में मैनहर्ट ने शहर को चार जोन में बांटकर सीवरेज-ड्रेनेज प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार किया था. लेकिन विवादों में फंसने के कारण काम शुरू नहीं हो सका. सात साल बाद यानी 2014 में फिर एक बार प्रोजेक्ट में संशोधन करते हुए 210 किमी सीवर लाइन बिछाने का निर्णय लिया गया. 2015 में इस काम की जिम्मेवारी ज्योति बिल्डकॉन को सौंपी गई. पहले चरण में नौ वार्ड में सीवर लाइन बिछाने के लिए 356 करोड़ का टेंडर एजेंसी को दिया गया. दो वर्ष में काम पूरा होना था. लेकिन तीन बार एक्सटेंशन लेने के बाद भी एजेंसी काम पूरा नहीं कर सकी. इसके अलावा उस पर अनियमितता के आरोप पर कंपनी को टर्मिनेट करते हुए इसकी जिम्मेवारी एलसी इंफ्रा को दे दी गई है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर मुहल्लों, कॉलोनियों और बस्तियों में स्थित घरों में सेप्टिक टैंक की उपयोगिता खत्म हो जाएगी.

    इसे भी पढ़ें: झामुमो नेता सह फर्नीचर कारोबारी की बहु ने लगाए मारपीट का आरोप, FIR दर्ज, घर पहुंची ओडिशा पुलिस

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझामुमो नेता सह फर्नीचर कारोबारी की बहु ने लगाए मारपीट का आरोप, FIR दर्ज, घर पहुंची ओडिशा पुलिस
    Next Article कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया बीजेपी में हुए शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    June 22, 2026
    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    Latest Posts

    22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    June 22, 2026

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.