Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 20 हजार के करीब, 640 की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 20 हजार के करीब, 640 की मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 1336 नये मामले दर्ज किये जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 20 हजार के करीब पहुंच गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 50 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 640 हो गया है।

    देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 19,984 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 77 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 618 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 3,870 पर पहुंच गयी है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में एक दिन में 552 की वृद्धि दर्ज की गयी और कुल आंकड़े 5,218 पर पहुंच गये। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 19 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 251 हो गयी है। राज्य में 722 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

    गुजरात पिछले 24 घंटे के दौरान 239 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या में 2,178 हो गयी है तथा 19 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 90 पर पहुंच गयी है।

    इसके बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटाें में 76 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 2,156 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा इस दौरान मृतकों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है और यह 47 पर है। राजधानी में कुल 611 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 83 नये मामले सामने आये है और इनका आंकड़ा बढ़कर 1,659 हो गया। राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 25 है।

    तमिलनाडु में 76 नये संक्रमित सामने आये है और संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,596 हो गई तथा राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या एक बढ़कर 18 हो गयी है। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 67 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या 1,552 हो गयी तथा मरने वालों की संख्या दो बढ़कर 76 हो गयी।

    देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 110 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,294 हो गई है तथा इस दौरान दो लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 20 हो गयी है।

    तेलंगाना में इस दौरान 55 नये मामले सामने आये और संक्रमितों की कुल संख्या 928 हो गयी। राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या में पिछले 24 घंटों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह संख्या 23 पर बनी हुई है। केरल में 427 लोग संक्रमित हुए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 757 और कर्नाटक में 418 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: 22 और 17 लोगों की मौत हुई है।

    केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 380 है और पांच लोगों की मौत हुुई है।

    इसके अलावा पंजाब में 16, पश्चिम बंगाल में 15, हरियाणा और झारखंड में तीन-तीन, बिहार में दो तथा मेघालय, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर
    Next Article मेडिकल स्टडी का दवा, हाईड्रोक्सीक्लोरोक्वीन कोरोना से मृत्यु दर रोकने में असफल

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    क्राइम

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.