Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 1,31,868, मृतकों की संख्या 3,867
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 1,31,868, मृतकों की संख्या 3,867

    Team JoharBy Team JoharMay 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । देश में लगातार तीसरे दिन भी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के छह हजार से अधिक मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या 1,31,868 पर पहुंच गयी है हालांकि राहत की बात यह है कि देश में 54 हजार से अधिक लोगों ने इस संक्रमण से निजात भी पायी।
    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 6767 नये मामले सामने आये जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 1,31,868 पर पहुंच गयी। देश में कुल सक्रिय मामले 73560 हैं। इससे एक दिन पहले 6654 नये मामले सामने आये थे।
    देश में कोविड-19 संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 147 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3,867 हो गयी। शनिवार की तुलना में रविवार को मृतकों की संख्या 10 बढ़ गयी है। शनिवार के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कोविड-19 से 137 लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पिछले 24 घंटों में इस महामारी से 2657 लोग मुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 54,441 हो गयी है।
    देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और कुल संक्रमण के मामलों में एक तिहाई से अधिक हिस्सा यहीं का है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2608 नये मामले सामने आये हैं , जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47190 हो गयी है तथा कुल 1577 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 13404 लोग इसके संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।

    coronavirus cases coronavirus india covid 19 india Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article21 मई को कोडरमा के आइसोलेशन वार्ड में मुंबई से लौटे व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से, आज रिपोर्ट में हुई पुष्टि, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 4
    Next Article कोडरमा में कोरोना संक्रमण से देर रात एक और मौत, अब तक कोडरमा में 2, जबकि राज्य में हुई 5 मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.