Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 26496, अब तक 824 की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 26496, अब तक 824 की मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 26, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली । देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1990 नए मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 26,496 हो गई है, जिसमें 19,868 सक्रिय हैं, 5,804 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 824 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, आज राजस्थान में 58 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

    देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 26496 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 111 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 741 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 5804 पर पहुंच गयी है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में एक दिन में 811 की वृद्धि दर्ज की गयी और कुल आंकड़े 7628 पर पहुंच गये। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 40 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 323 हो गयी है। वहीं राज्य में 1076 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

    गुजरात पिछले 24 घंटों के दौरान 256 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामले में सूची में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या में 3071 हो गयी है तथा छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 133 पर पहुंच गयी है।

    इसके बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटाें में 111 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 2,625 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा इस दौरान मरने वालों की संख्या एक बढ़कर 54 हो गयी है। राजधानी में कुल 869 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 49 नये मामले सामने आये है और इनका आंकड़ा बढ़कर 2083 हो गया। राज्य में इस दौरान संक्रमण से छह लोगो मौत हुई और मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। तमिलनाडु में 66 नये संक्रमित सामने आये है और संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,821 हो गई तथा राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या एक बढ़कर 23 हो गयी। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 244 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या 2096 हो गयी तथा मरने वालों की संख्या सात बढ़कर 99 हो गयी।

    देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 172 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1793 हो गई है तथा इस दौरान दो लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 27 हो गयी है। वहीं राज्य में अभी तक 261 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। तेलंगाना में इस दौरान सात नये मामले सामने आये और संक्रमितों की कुल संख्या 991 हो गयी। राज्य में इस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में कोई मौत नहीं हुई है जिससे मरने वालों की संख्या में 26 बनी हुयी है। केरल में 457 लोग संक्रमित हुए हैं और चार लोगों की मौत हुई है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 1061 और कर्नाटक में 500 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: 31 और 18 लोगों की मौत हुई है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 494 है और छह लोगों की मौत हुुई है।

    इसके अलावा पंजाब में 17, पश्चिम बंगाल में 18, केरल में चार, हरियाणा और झारखंड में तीन-तीन, बिहार में दो तथा मेघालय, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिंदपीढ़ी में मिला 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में बढ़कर हुई संख्या 67
    Next Article बिहार : आग लगने से 50 घर जलकर नष्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.