Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कोरोना वायरस : आयुष मंत्रालय की सलाह, गर्म पानी, हल्दी वाला दूध पीएं और योग करें
    देश

    कोरोना वायरस : आयुष मंत्रालय की सलाह, गर्म पानी, हल्दी वाला दूध पीएं और योग करें

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। आयुष मंत्रालय ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए श्वसन संबंधी स्वास्थ्य के विशेष संदर्भ के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और स्वास्थ्य देखभाल के लिए कई प्रकार के परामर्श जारी किए हैं। हालांकि आयुष मंत्रालय ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि ये सलाह कोविड-19 के इलाज के लिए नहीं, बल्कि बचाव के लिए हैं। आयुष मंत्रालय ने कहा, “आयुर्वेदिक साहित्य एवं वैज्ञानिक पत्र-पत्रिकाओं पर आधारित यह सिफारिश की गई है।”
    आयुष मंत्रालय द्वारा बताए गए सामान्य उपाय में पूरे दिन गर्म पानी पीने, प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास, खाना पकाने में हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन जैसे मसालों के उपयोग की सलाह दी गई है।
    रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए देश के प्रख्यात वैद्यों ने कहा, “प्रतिदिन सुबह 1 चम्मच यानी 10 ग्राम च्यवनप्राश लें। मधुमेह रोगियों को शुगर-फ्री च्यवनप्राश लेना चाहिए। तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, सौंठ और मुनक्का से बना काढ़ा दिन में एक या दो बार लें। यदि आवश्यक हो तो अपने स्वाद के अनुसार गुड़ या ताजा नींबू का रस मिलाएं।”
    वैद्यों ने गोल्डन मिल्क यानी 150 मिली गर्म दूध में आधी चम्मच हल्दी पाउडर- दिन में एक या दो बार पीने की सलाह दी है।
    सरल आयुर्वेदिक प्रक्रियाओं के तौर पर नाक का अनुप्रयोग, सुबह और शाम को नाक में तिल का तेल या नारियल का तेल या घी लगाएं। ऑयल पुलिंग थेरेपी के लिए 1 चम्मच तिल या नारियल का तेल मुंह में लें। उसे पीएं नहीं, बल्कि 2 से 3 मिनट तक मुंह में घुमाएं और फिर थूक दें। उसके बाद गर्म पानी से कुल्ला करें। ऐसा दिन में एक या दो बार किया जा सकता है।
    सूखी खांसी और गले में खराश हो तो ताजे पुदीना के पत्तों या अजवाइन के साथ दिन में एक बार भाप लिया जा सकता है। खांसी या गले में जलन होने पर लवंग (लौंग) पाउडर को गुड़ या शहद के साथ मिलाकर दिन में 2 से 3 बार लिया जा सकता है। ये उपाय आमतौर पर सामान्य सूखी खांसी और गले में खराश का इलाज करते हैं। लेकिन लक्षण के बरकरार रहने पर डॉक्टर से परामर्श लेना सबसे अच्छा रहेगा।
    आयुष मंत्रालय ने कहा, “उपरोक्त उपाय व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं। देशभर से प्रख्यात वैद्यों के नुस्खों के आधार पर इन उपायों की सिफारिश की गई है, क्योंकि इससे संक्रमण के खिलाफ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।”
    आयुष मंत्रालय में जिस विशिष्ट वैद्यों के परामर्श पर यह सलाह जारी की है, उनमें कोयम्बटूर के पद्मश्री वैद्य पी.आर. कृष्णकुमार, दिल्ली केपद्मभूषण वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा, कोट्टाकल के वैद्य पीएम वारियर, नागपुर के वैद्य जयंत देवपुजारी, ठाणे के वैद्य विनय वेलंकर, बेलगांव के वैद्य बीएस प्रसाद, जामनगर के पद्मश्री वैद्य गुरदीप सिंह, हरिद्वार के आचार्य बालकृष्णजी, जयपुर के वैद्य एम.एस. बघेल, हरदोई के वैद्य आर.बी. द्विवेदी, वाराणसी के वैद्य के.एन. द्विवेदी, वाराणसी के वैद्य राकेश, कोलकाता के वैद्य अबीचल चट्टोपाध्याय, दिल्ली की वैद्य तनुजा नेसारी, जयपुर के वैद्य संजीव शर्मा और जामनगर के वैद्य अनूप ठाकर शामिल हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिजी व्यक्तियों की सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड होंगे वापस, डीजीपी ने दिए निर्देश
    Next Article रसोई गैस सस्ती, लोगों को मिली रहत

    Related Posts

    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी कंपनियों का भारत से मोहभंग? 5 साल में 1,605 कंपनियों ने बंद किया कारोबार

    August 14, 2026
    क्राइम

    India’s got latent मामला: SC ने समय रैना समेत पांच के खिलाफ FIR रद्द की

    August 14, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.