Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»कोरोना वायरस : दुनिया में 81653 लोगों की मौत,14.19 लाख संक्रमित
    Uncategorized

    कोरोना वायरस : दुनिया में 81653 लोगों की मौत,14.19 लाख संक्रमित

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बीजिंग/ जेनेवा। महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब विश्व के अधिकतर देशों (205 देशों और क्षेत्रों) में फैल चुके इस संक्रमण के कारण अब तक 81653 लोगों की मौत हो गयी है तथा 1419105 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। विश्व भर में अब तक करीब तीन लाख लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं।

    भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 5194 लोग इससे संक्रमित हुए हैं, जबकि 149 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 402 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं।

    कोरोना वायरस से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित यूरोपीय देश इटली में इस महामारी के कारण सबसे अधिक 17127 लोगों की मौत हुई है और अब तक 135586 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इस संक्रमण से दुनिया भर में सबसे अधिक लोगों की मृत्यु इटली में ही हुई है।

    इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में अब तक 81802 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 3333 लोगों की मृत्यु हुई है। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे।

    विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है जहां अब तक करीब चार लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। यहां पर अब तक 398185 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जिनमें से 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 12844 पहुंच गया है।

    स्पेन इस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 141942 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 14045 लोगों की इसके प्रकोप से मृत्यु हो चुकी है। मौत के मामले में भी स्पेन का इटली के बाद दूसरा स्थान है।

    इस बीच, कोरोना से संक्रमण के मामले में यूरोपीय देश फ्रांस ने एक बार फिर जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। फ्रांस में अब तक 109,069 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 10328 लाेगों की मौत हो चुकी है। वहीं जर्मनी में कोरोना से अब तक 107663 लोग संक्रमित हुए हैं और 2016 लोगों की मौत हुयी है। संक्रमण के मामले में दोनों यूरोपीय देशों ने पिछले 24 घंटे के दौरान एक लाख का आंकड़ा पार किया है।

    इसके अलावा ब्रिटेन में 55242 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और अब तक 6159 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है।

    कोरोना से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 62589 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जबकि 3872 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।

    नीदरलैंड में 2101, बेल्जियम में 2035, स्विट्जरलैंड में 787, ब्राजील में 667, तुर्की में 649, स्वीडन में 591, कनाडा में 369, पुर्तगाल में 345 और ऑस्ट्रिया में 243 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण कोरिया में इस महामारी से अब तक 200 लोगों की मौत हुयी है जबकि 10384 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

    गौरतलब है कि पूरे विश्व में कोरोना से संक्रमित 299,677 लोग अब तक पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

    #Online news #World news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : सीवान के युवक से चार और हुए संक्रमित, कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 38
    Next Article पलामू : आकस्मिक, आपात एवं मेडिकल इमरजेंसी के तहत जारी किए जा रहे हैं पास: उपायुक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.