Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोरोना वैक्सीन आउट ऑफ़ स्टॉक , राजधानी में टीकाकरण केंद्रों से बैरंग लौटे लोग
    झारखंड

    कोरोना वैक्सीन आउट ऑफ़ स्टॉक , राजधानी में टीकाकरण केंद्रों से बैरंग लौटे लोग

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः राजधानी रांची सहित राज्य में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा सके. लेकिन मंगलवार को राजधानी के किसी भी टीकाकरण केंद्र पर टीका उपलब्ध नहीं था, जिस वजह से लोग परेशान होकर बैरंग ही वापस लौट गए.

    आईएमए (IMA) केंद्र पर टीका लेने पहुंचे लखन वर्मा बताते हैं कि 70 वर्ष की अवस्था में वो आज उम्मीद के साथ टीका लेने आए थे, पर यहां आने के बाद पता चला कि राजधानी के किसी भी टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन है ही नहीं. राजधानी के रेड क्रॉस सोसाइटी में वैक्सीन लेने पहुंचे 62 वर्ष पंकज कुमार बताते हैं कि सरकार की तरफ से अपील की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीका लें, पर सरकार की व्यवस्था कहीं से भी सही नहीं है, कई लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर्स से निराश होकर लौटना पड़ा.

    सभी जगह पर यही कहा जा रहा है कि अगले दो दिनों तक कोरोना का टीका उपलब्ध नहीं हो पाएगा. बैरंग लौटे लोगों ने उठाए सवालसीताराम यादव, मीना कुमारी सहित कई लोगों ने बताया कि सरकार की तरफ से मोबाइल में बार-बार मैसेज भेजा जा रहा था कि टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीका लें, पर राजधानी के किसी भी सेंटर में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है.

    टीकाकरण केंद्र से निराश होकर लौट रहे लोगों ने व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया और कहा कि अगर सरकार के पास टीका नहीं था तो हर किसी को मोबाइल में मैसेज के माध्यम से सूचित करना चाहिए था ताकि लोग परेशान होने से बच सकें.

    इसको लेकर रेड क्रॉस सोसाइटी के लोगों ने बताया कि सुबह से हजारों लोग टीकाकरण केंद्र से वापस लौट चुके हैं. सरकार की तरफ से किसी तरह की सूचना लोगों के बीच जारी नहीं की गई. जिस वजह से लोग टीका लेने के लिए टीकाकरण केंद्र तो पहुंच रहे हैं, पर यहां से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है.

    कई सेंटर्स में वैक्सीनेशन बंदकोरोना को लेकर व्यापक टीकाकरण अभियान पूरे राज्य में चलाया जा रहा है. जिसके तहत राजधानी में प्रतिदिन विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को वैक्सीन दी जा रही है. जिसमें मुख्य रुप से एटीआई , करम टोली के आईएमए , पुलिस लाइन, मारवाड़ी भवन, आईटीआई बाजरा, हरमू का संकोली स्कूल, धुर्वा का सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, हटिया के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, मोरहाबादी का रेड क्रॉस सोसाइटी, जेल रोड का योग केंद्र , नामकुम का हंसराज स्कूल शामिल है. इन केंद्रों में रोज टीकाकरण किया जा रहा है, पर मंगलवार को वैक्सीन की कमी की वजह से इन सभी केंद्रों में वैक्सीनेशन का काम रोक देना पड़ा.

    मोबाइल वैक्सीनेशन सेंटर से टीकाकरण

    हालांकि नेपाल हाउस, हाई कोर्ट, विधानसभा और प्रोजेक्ट भवन में टीकाकरण अभियान चल रहा है. मोबाइल वैन के माध्यम से भी कई लोगों को टीका लगाया जा रहा है, जो पर्याप्त नहीं है. जो कि पर्याप्त नहीं है. जरूरl है सरकार जल्द से जल्द वैक्सीन की व्यवस्था कर टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन कैम्पेन की रफ्तार में तेजी लाएं.

    corona vaccine
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाकू मारकर युवक की हत्‍या, शादी तय होने के बाद आया था मंगेतर के घर
    Next Article तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर ही मौत

    Related Posts

    क्राइम

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी का नेतृत्व होना हमारे लिए वरदान है, झारखंड में भगवा न लहराना खटकता हैः क्या नितिन नबीन ने झारखंड बीजेपी में भर दी आत्मविश्वास की चाबी?

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के रास्ते सुगम होगा बिहार-ओडिशा का सफर: रांची और जमशेदपुर समेत कई रूटों पर बस चलाने की तैयारी, जानें डिटेल्स

    October 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धनबाद जेल का प्रभार लेने से किया इनकार, बेसरा निशांत रॉबर्ट की वेतनवृद्धि रोकी

    October 24, 2026
    Latest Posts

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.