Patna : राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में एक साल बाद फिर से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। बेली रोड स्थित एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे दो मरीजों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्पताल प्रबंधन ने इस बारे में सिविल सर्जन कार्यालय को जानकारी दी है।
सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मरीजों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति की पूरी पुष्टि हो सकेगी। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, चार दिन पहले ओपीडी में दो मरीज सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान उनका ऑक्सीजन स्तर भी काफी कम पाया गया। इसके बाद दोनों की कोरोना जांच की गई, जिसमें वे संक्रमित पाए गए।
बताया जा रहा है कि इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे भर्ती किया गया है, जबकि दूसरा मरीज ओपीडी में ही ठीक हो गया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुसार, इसी तरह के लक्षण लेकर कुछ और मरीज भी आए थे जिन्हें जांच की सलाह दी गई, लेकिन उन्होंने जांच नहीं कराई।
Also Read : भीड़ में मास्क अनिवार्य, सतर्कता ही सुरक्षा : डॉ. इरफान अंसारी
Also Read : 21 दिन में 31 हार्डकोर नक्सलियों का खात्मा, 210 बंकर तहस-नहस, 450 IED बरामद
Also Read : नक्सलियों में अर्द्धसैनिक बलों का खौफ, झारखंड में सरकार से शांति वार्ता के लिए तैयार
Also Read : नक्सलियों का बड़ा ऐलान, छह महीने तक युद्धविराम
Also Read : किसानों में जागरूकता से खत्म होगा बिचौलिया राज : मंत्री शिल्पी
Also Read : देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर करना होगा काम : ओम बिरला
Also Read : दिनदहाड़े आदिवासी महिला से गैं’गरे’प, एक गिरफ्तार
Also Read : JPSC मुख्य रिजल्ट में आरक्षण का उल्लंघन : देवेंद्र नाथ महतो
Also Read : बेलाहाथी गांव में जंगली हाथियों का आतंक, एक घर को किया क्षतिग्रस्त
Also Read : रांची के इस श्याम भक्त ने शुरू की खाटू धाम के लिए निशान पद यात्रा