Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नक्सलियों में अर्द्धसैनिक बलों का खौफ, झारखंड में सरकार से शांति वार्ता के लिए तैयार
    झारखंड

    नक्सलियों में अर्द्धसैनिक बलों का खौफ, झारखंड में सरकार से शांति वार्ता के लिए तैयार

    Team JoharBy Team JoharMay 24, 2025Updated:May 24, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शांति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ जारी नक्सल अभियान के बीच भाकपा (माओवादी) संगठन ने अब सरकार से शांति वार्ता की पेशकश की है। बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी के प्रवक्ता आजाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संगठन अब हिंसा नहीं, बल्कि शांति चाहता है। प्रवक्ता ने कहा कि सरकार अगर वार्ता के लिए पहल करती है और सुरक्षाबलों द्वारा जारी अभियान को बंद करती है, तो संगठन युद्ध विराम की घोषणा कर वार्ता के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी मांग की है कि झारखंड में कोई नया पुलिस या अर्द्धसैनिक बलों का कैंप नहीं खोला जाए। सरकार इस मामले में जितना जल्द पहल करेंगे हम अपने कार्यक्षेत्रों में यानी झारखंड-बिहार में तुरंत युद्ध विराम की घोषणा कर शांति वार्ता में जाने के लिए तैयार है।

    खौफ के साये में जी रहे नक्सलियों ने लगाया आरोप

    झारखंड में DGP अनुराग गुप्ता से नक्सलियों के खात्मे की मिली छूट के बाद से IG अभियान अमोल वेणुकांत होमकर एक्शन मोड में आ गये। DGP से मिले निर्देश और सटीक प्लानिंग से लगातार नक्सल मामले में उपलब्धी मिल रही है। हाल के दिनों में भी कई उपलब्धियां झारखंड पुलिस के हाथ लगी है। इन ऑपरेशन के बाद DGP अनुराग गुप्ता बीहड़ों में जाकर जांबाजों की पीठ भी थपथपा चुके हैं। DGP से मिली शाबाशी के बाद जवालों का हौसला बुलंद है। वहीं IG अभियान के खौफ से नक्सली अब शांति वार्ता सरकार से करने को तैयार है। प्रवक्ता आजाद का कहना है कि अगर सरकार युद्ध विराम को लेकर आगे बढ़े तो हमलोग भी झारखंड-बिहार में युद्ध विराम कर देंगे। नक्सलियों में IG अभियान का खौफ इस प्रकार है कि अब वो प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगा रहे है।

    मुठभेड़ में आठ नक्सलियों की मौत

    वरिष्ट CCM(सेंट्रल कमिटी मेंबर) करम दा, पूर्वी बिहार-पूर्वोत्तर झारखंड सैक सदस्य अरविंद यादव, उतरी छोटानागपुर जोनल कमिटी सदस्य राहुल दा, सबजोनल कमिटी सदस्य पवन उर्फ गंगाराम और उनकी जीवन साथी, एरिया कमिटी सदस्य रंजू, भीमबान्ध एरिया कमिटी सदस्य टुनटुन कोड़ा उर्फ महेश, वरिष्ट पार्टी सदस्य महेश, पीएलजीए सदस्य तालो हेम्ब्रम।

    गिरफ्तार नक्सलियों की स्थिति पर सवाल

    आजाद ने यह भी कहा कि मुठभेड़ में घायल दो सदस्यों – सुनीता मुर्मू और दयानंद राणा को पकड़ा गया है। सुनीता को सरेंडर के रूप में पेश किया गया, लेकिन दयानंद की स्थिति स्पष्ट नहीं है। संगठन को आशंका है कि उसकी हत्या कर दी गई या वह अस्पताल में है।

    Also Read : बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुए बदमाश

    Also Read :  बकरी चोरी के शक में दो युवकों की पिटाई, एक की हालत गंभीर

    आजाद प्रवक्ता आंतरिक सुरक्षा भारत झारखंड झारखंड नक्सल गतिविधि झारखंड न्यूज नक्सल अभियान नक्सल प्रभावित क्षेत्र नक्सल समस्या समाधान नक्सल हिंसा नक्सली शांति प्रस्ताव पुलिस कैंप विरोध बिहार नक्सल क्षेत्र बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी भाकपा माओवादी माओवादी वार्ता प्रस्ताव माओवादी संगठन युद्ध विराम शांति वार्ता 2025 शांति वार्ता प्रस्ताव सरकार से बातचीत सुरक्षाबल अभियान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में परीक्षा घोटालों पर NHRC सख्त, बसंत महतो की शिकायत पर जांच के आदेश…
    Next Article महासम्मेलन को लेकर पुंदाग स्टेशन पर रुकेंगी कई ट्रेनें…देखें पूरी लिस्ट

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.