Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 60 हजार के पार, 2109 लोगों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 60 हजार के पार, 2109 लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharMay 10, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और पिछले 24 घंटों में देश के विभिन्न हिस्सों में इसके 3277 नये मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमितों की संख्या 60 हजार से अधिक हाे गयी तथा इस दौरान 128 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 2109 पर पहुंच गयी।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में इससे अब तक 62,939 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 2109 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक 19538 लोग ठीक हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

    देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और इसके कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र में 20228 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 779 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 3800 लोग इस संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं।
    कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात दूसरे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 7796 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 472 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 2091 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति इस जानलेवा विषाणु के कारण चिंताजनक बनी हुई है। यहां इससे अब तक 6542 लोग संक्रमित हुए हैं तथाब 73 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 2020 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

    राजस्थान में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। यहां अब तक 3708 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं तथा 106 लोगों की मौत हुई है। वहीं 20266 लोग इससे ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 6535 तक पहुंच गई है तथा 44 लोगों की अब तक इसके कारण मौत हो चुकी है। वहीं 1824 लोग इस संक्रमण से उबरने में कामयाब हुए हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अब तक 3373 लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 74 लोगों की मौत हुई है। वहीं 1499 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं। तेलंगाना में अब तक कोरोना से 1163 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 30 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 750 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 19300 और कर्नाटक में 794 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 44 और 30 हो गयी हैब। वहीं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 836 हो गई है और नौ लोगों की मृत्यु हुई है। पश्चिम बंगाल में 171, पंजाब में 31, हरियाणा में नौ और बिहार में पांच, झारखंड में तीन, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा,असम और चंडीगढ़ में दो-दो तथा मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमध्यप्रदेश : नरसिंहपुर में ट्रक पलटने से 5 मजदूरों की मौत, 13 घायल
    Next Article गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के बाद उद्योगों को फिर से खोलने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 26 परीक्षाएं रदद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 26 परीक्षाएं रदद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.