Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कोरोना का कहर : देश में अब तक 34,931 लोगों की जांच, पिछले 24 घंटे में 106 नए मामले, छह लोगों की मौत
    देश

    कोरोना का कहर : देश में अब तक 34,931 लोगों की जांच, पिछले 24 घंटे में 106 नए मामले, छह लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि देश में अब तक कोविड-19 के 979 मामले है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अब तक देश में कोरोना वायरस से 979 लोग संक्रमित है। इनमें से 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

    सचिव ने कहा कि पिछले पिछले 24 घंटे में छह राज्यों से कोरोना वायरस के 106 मामले सामने आए और छह लोगों की मौत हुई है। हम ऐसे स्थानों की पहचान कर रहे हैं, जहां मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

    1.25 लाख गाड़ियों ने जरूरी सामान पहुंचाया
    उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे के तहत, पिछले पांच दिनों में अनाज, चीनी, नमक, कोयला, पेट्रोलियम आदि जैसी आवश्यक वस्तुओं का परिवहन करने वाले 1.25 लाख गाड़ियों का संचालन किया गया है।

    मंत्रालय के सचिव ने बताया है कि बड़े पैमाने पर किए जा रहे लॉकडाउन के चलते, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सीमाओं को सील करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही राजमार्गों पर किसी भी प्रकार के नागरिक आवागमन पर रोक लगाने को कहा गया है।

    निमहंस ने मानसिक मुद्दों को दूर करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर शुरू किया
    सचिव ने बताया कि फंसे हुए मजदूरों के लिए भोजन और आश्रय के लिए प्रावधान किया जाना चाहिए, इसके लिए राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को पर्याप्त धन दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेस’ (निमहंस) ने कोरोना वायरस प्रकोप के कारण मानसिक मुद्दों को दूर करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 08046110007 शुरू किया है।

    मंत्रालय के सचिव से जब यह पूछा गया कि कोरोना वायरस के कितने मरीज वेंटिलेटर पर है तो सचिव ने जवाब दिया कि राज्य स्तर पर आकंड़ों पर निगरानी रखी जा रही है। उच्च जोखिम वाले मामले, जिनमें मापदंड के रूप में उम्र और कोरोना संक्रमितों से संपर्क के इतिहास वाले मरीज शामिल है। साथ ही जो गंभीर मामले है, उनकी निगरानी की जा रही है। लेकिन अभी मेरे पास इससे जुड़े आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : दो ट्रक में मिले 50 लोग, क्वारंटाइन में रहेंगे
    Next Article हजारीबागः दो युवकों की तालाब में डूबने से मौत

    Related Posts

    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी कंपनियों का भारत से मोहभंग? 5 साल में 1,605 कंपनियों ने बंद किया कारोबार

    August 14, 2026
    क्राइम

    India’s got latent मामला: SC ने समय रैना समेत पांच के खिलाफ FIR रद्द की

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.