Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सरायकेला में PM-USHA कार्यक्रम पर विवाद, संजय सेठ को नहीं बुलाने पर सवाल
    झारखंड

    सरायकेला में PM-USHA कार्यक्रम पर विवाद, संजय सेठ को नहीं बुलाने पर सवाल

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM-USHA कार्यक्रम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल सिंहभूम कॉलेज में PM-USHA के तहत बने दो मंजिला भवन के उद्घाटन से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने आरोप लगाया है कि रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया, जो सीधे तौर पर प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।

    पोस्टर से गायब रहे पीएम और सांसद का नाम

    भाजपा नेताओं का कहना है कि कार्यक्रम के मंच पर लगे पोस्टर में न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर थी और न ही स्थानीय सांसद संजय सेठ का नाम। जबकि यह योजना केंद्र सरकार की है, ऐसे में दोनों का नाम और तस्वीर होना जरूरी था। इसे लेकर पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

    प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप

    हरे कृष्णा प्रधान ने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं में केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद को बुलाना अनिवार्य होता है। इसके बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया गया, जो न सिर्फ प्रोटोकॉल का उल्लंघन है बल्कि केंद्रीय मंत्री का अपमान भी है।

    योजना के नाम पर भी उठे सवाल

    भाजपा जिला अध्यक्ष ने यह भी सवाल उठाया कि जब 2023 से RUSA का नाम बदलकर PM-USHA किया जा चुका है, तो फिर पोस्टर में पुराने नाम का इस्तेमाल क्यों किया गया। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया।

    कार्रवाई की मांग, बढ़ सकती है सियासत

    भाजपा की ओर से कहा गया है कि इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की जाएगी। इस मुद्दे पर अब सियासत तेज होने की संभावना है।

    Also Read : बोकारो में ज्वेलरी दुकान से 15 लाख की चोरी का खुलासा, उड़ीसा से आरोपी गिरफ्तार

    administrative negligence India BJP allegation Jharkhand Breaking News India Chandil Singhbhum College Education Department Jharkhand Hare Krishna Pradhan statement Jharkhand Politics News Kolhan University issue Latest news Narendra Modi poster issue PM-USHA event dispute protocol violation India RUSA to PM-USHA change Sanjay Seth invitation issue Seraikela controversy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो के ज्वेलरी शॉप से 15 लाख की चोरी करने वाला ओडिशा से गिरफ्तार, 8 लाख के जेवर बरामद
    Next Article चतरा में महिलाओं को मिला रोजगार का साधन, 14 सिलाई मशीनें बांटी गईं

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.