Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सिविल सेवा पीटी रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर विवाद जारी, परीक्षा रद्द करने की मांग
    झारखंड

    सिविल सेवा पीटी रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर विवाद जारी, परीक्षा रद्द करने की मांग

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग सिविल सेवा पीटी रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. एक तरफ छात्र इस रिजल्ट के खिलाफ सड़कों पर हैं, वहीं दूसरी तरफ आयोग चुप्पी साधे हुए है. छात्रों के आंदोलन का समर्थन भारतीय जनता पार्टी ने किया है. बीजेपी के साथ साथ-कांग्रेस और झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी इसकी जांच की मांग की है.

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जेपीएससी की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए कहा है कि जिस तरह से 7वीं से 10 वीं जेपीएससी सिविल सेवा पीटी रिजल्ट में गड़बड़ी सामने आयी है, उससे साफ लगता है कि दाल में कुछ काला है. उन्होंने साहिबगंज, लातेहार और लोहरदगा के परीक्षा केंद्रों पर हुई गड़बड़ी पर नाराजगी जताते हुए इसकी जांच की मांग की है. इसको लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने जेपीएससी के कामकाज पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि यह संस्था हमेशा विवादों में रहकर झारखंड के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करती रही है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि हेमंत सरकार जेपीएससी को जरूर दुरुस्त करेगी.

    छात्रों की मांग का चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया समर्थनआंदोलनरत जेपीएससी छात्रों को चैंबर ऑफ कॉमर्स का साथ मिला है. झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष दीनदयाल वर्णवाल ने राज्य सरकार से जेपीएससी सिविल सेवा पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग करते हुए इसकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

    15 नवंबर को छात्र होंगे गोलबंद

    जेपीएससी के खिलाफ विभिन्न छात्र संगठन 15 नवंबर को गोलबंद होकर आंदोलन करेंगे. छात्र नेता सफी इमाम और मनोज यादव ने कहा कि जेपीएससी के खिलाफ छात्र संगठन वृहद आंदोलन करेंगे. उन्होंने सरकार से परीक्षा रद्द करने की अपील करते हुए इसकी जांच की मांग की है. झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से हाल में ही 7वीं से 10वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है. प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं. आरोप लगाने वाले अभ्‍यर्थी परीक्षा को रद्द करने और इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग कर रहे हैं.

    जानिए क्या है विवाद का वजह
    दरअसल लगातार क्रमांक संख्‍या वाले दर्जनों अभ्‍यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए हैं. अब इस पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. सीरियल नंबर से लगभग 33 विद्यार्थियों के चयन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है.

    झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सातवीं (2017), आठवीं (2018), नौवीं (2019) और 10वीं (2020) की प्रारंभिक परीक्षा 19 सितंबर 2021 को राज्य के 1102 केंद्रों पर ली गयी थी. सोमवार यानी 1 नवंबर को जेपीएससी द्वारा जारी रिजल्ट में एक ही सीरिज के कुल 33 विद्यार्थियों का चयन हुआ है. छात्र संगठनों का कहना है कि सीरियल रोल नंबर से प्रतीत होता है कि एक ही केंद्र के सभी अभ्यर्थियों का चयन हो गया है, जारी रिजल्ट में कुछ रोल नंबर विभिन्न कैटेगरी से हैं यानि कुछ रोल नंबर अनारक्षित कोटा से हैं तो कुछ रोल नंबर आरक्षित श्रेणी के हैं. छात्रों ने कुछ रोल नंबर को जारी करते हुए कहा कि इनका चयन समझ से परे है.

    छात्रों द्वारा जारी रोल नंबर में 52342865, 52342866, 52342867, 52342868, 52342869, 52342870, 52342871, 52342874, 52342876, 52342878, 52342879, 52342880, 52342881, 52342883, 52342884, 52342885, 52342886 शामिल हैं. जबकि दूसरी सूची में 52236887, 52236888, 52236889, 52236890, 52236891, 52236892, 52236893, 52236894, 52236895, 52236896, 52236897, 52236898, 52236899, 52236900, 52236901, 52236902 शामिल हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article07 नवम्बर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article गया में DJ की धुन पर मूर्ति विसर्जन कर लौट रही थी युवाओं की टोली, थानेदार ने टोका तो मार दी गोली

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.