Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»मिसा भारती के पीएम मोदी पर दिए बयान पर खड़ा हुआ विवाद, भाजपा ने दे डाली चेतावनी
    ट्रेंडिंग

    मिसा भारती के पीएम मोदी पर दिए बयान पर खड़ा हुआ विवाद, भाजपा ने दे डाली चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharApril 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मिसा भारती ने गुरुवार को एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने बयान दिया था कि अगर विपक्ष के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन सत्ता में आता है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी भाजपा नेताओं को सलाखों पीछे डाल दिया जाएगा. राजद नेता का बयान भाजपा और राजद के बीच राजनीतिक टकराव का मुद्दा बन गया. भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मीसा भारती अपने बयान से अपने पिता की ‘प्रतिज्ञा’ को हास्यास्पद बना रही हैं.

    बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने लालू परिवार पर पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हुए उन्हें ऐसे बयान न देने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि मीसा भारती को क्या हुआ है? उनके पिता (लालू यादव) को चारा घोटाले में दोषी ठहराया गया है. मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि वह ऐसे बयान न दें. आपका परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है. आपको दिवास्वप्न देखना बंद करना होगा.”

    बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि विपक्ष इतना नीचे गिर गया है. विपक्ष के प्रचार का स्तर इतना नीचे गिर गया है कि वे “मोदी जी मरेगा” की बात कर रहे हैं. लालू जी की बेटी और राजद की मीसा जी ने कहा है कि मोदी जी को जेल में डाला जाएगा. देश सुनना चाहता है कि क्या मोदी भ्रष्टाचारी हैं जो जेल भेजा जाएगा या नहीं. विपक्ष का अभियान उस स्तर पर है जहां कोई नेताओं को जेल भेजने की बात कर रहा है और कोई मौत की बात कर रहा है.

    बता दें कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मिसा भारती ने कहा था कि हम एमएसपी के कार्यान्वयन के बारे में बात कर रहे हैं और वह (पीएम मोदी) इसमें तुष्टिकरण देखते हैं. वह जब भी यहां (बिहार) आते हैं तो हमेशा हमारे परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं. इस देश के लोग इंडिया अलायंस को सरकार बनाने का मौका दें, तो पीएम मोदी से लेकर बीजेपी नेता तक सलाखों के पीछे होंगे.

    ये भी पढ़ें: लिंडी कैमरून बनी भारत में नई ब्रिटिश हाई कमिश्नर, एलेक्स एलिस की जगह लेंगी

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर नरेंद्र मोदी न्यूज हेडलाइन पीएम मोदी बिहार भाजपा मिसा भारती मुख्य समाचार रविशंकर प्रसाद राजद राष्ट्रीय जनता दल लालू प्रसाद यादव लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सुधांशु त्रिवेदी स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउद्धमपुर कैंप में तैनात जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
    Next Article राम मंदिर बनवाने के सपनों को PM मोदी ने किया पूरा : ढुल्लू महतो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा देगी संगठन में भी 33 प्रतिशत आरक्षण, क्यों बढ़ी हुई है झारखंड भाजपा में बेचैनी

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.