Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मनोहरपुर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई घर ध्वस्त, एक युवक लापता
    झारखंड

    मनोहरपुर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई घर ध्वस्त, एक युवक लापता

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मनोहरपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa :  मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते कई कच्चे मकान धराशायी हो गए हैं, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

    कोयल और कोयना नदियां उफान पर हैं। मनोहरपुर के इंदिरानगर इलाके में नदी का पानी दो घरों में घुस गया है, जिससे लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। संत अगस्तीन कॉलेज परिसर भी बारिश और बाढ़ की चपेट में आ गया है। साइंस ब्लॉक और बालक हॉस्टल में पानी घुसने से छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन की टीम डूब प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लगातार मुनादी कर रही है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दे रही है।

    मनोहरपुर से घाघरा जाने वाला मुख्य पुलिया पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया है। इससे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है।

    इस बीच, एक दर्दनाक घटना सामने आई है। टीमरा निमतूर गांव का युवक अभिराम चेरवा कोयना नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गया। फिलहाल युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर के बीडीओ शक्ति कुंज ने गोताखोरों की टीम बुलाकर तलाशी अभियान शुरू करवाया है।

    प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। वहीं, लोगों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों के पास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

    अभिराम चेरवा लापता इंदिरानगर कोयना नदी कोयल नदी गांव का संपर्क टूटा गोताखोर टीम चेतावनी जनजीवन प्रभावित झारखंड नदी में तेज बहाव पुलिया डूबा प्राकृतिक आपदा बाढ़ बारिश बीडीओ शक्ति कुंज मनोहरपुर राहत कार्य संत अगस्तीन कॉलेज सावधानी स्थानीय प्रशासन हॉस्टल में पानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
    Next Article राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा आज पूर्णिया में, पप्पू यादव कर सकते हैं अपनी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.