Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»पटना में बाइक पार्क करने में नहीं होगी परेशानी, तीन जगहों पर बन रहा हाइड्रोलिक पार्किंग
    बिहार

    पटना में बाइक पार्क करने में नहीं होगी परेशानी, तीन जगहों पर बन रहा हाइड्रोलिक पार्किंग

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2025Updated:September 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाइड्रोलिक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना शहर में बढ़ती पार्किंग समस्या को देखते हुए तीन जगहों पर हाइड्रोलिक बाइक पार्किंग बनाने का फैसला लिया गया था। पहले यह पार्किंग कदमकुआं वेंडिंग जोन, मौर्यलोक परिसर और बोरिंग रोड के पास बनने वाली थी। लेकिन अब बोरिंग रोड की जगह स्टेशन एरिया स्थित मल्टी मॉडल हब को चुना गया है।

    बोरिंग रोड में जगह की कमी बनी वजह

    पटना स्मार्ट सिटी की जनसंपर्क पदाधिकारी प्रिया सौरभ ने बताया कि बोरिंग रोड में स्थल निरीक्षण के दौरान कोई उपयुक्त स्थान नहीं मिला। इसके चलते पार्किंग स्थल को स्टेशन एरिया में शिफ्ट किया गया है, जहां लोगों की आवाजाही (फुटफॉल) अधिक है। इससे लोगों को अधिक सुविधा मिलेगी और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या भी कम होगी।

    लोगों की प्रतिक्रिया

    स्थानीय निवासी सन्नी ने कहा, “अगर बोरिंग रोड में पार्किंग बनता, तो लोगों की गाड़ियाँ सुरक्षित रहतीं। फिलहाल यहां बाइक पार्क करने में बहुत दिक्कत होती है और अतिक्रमण भी बड़ा मुद्दा है। नगर निगम को इस पर ध्यान देना चाहिए।”

    वहीं, दुकानदार अरविंद ने बताया, “बोरिंग रोड एक हाईफाई इलाका है। शाम होते ही यहां मेला जैसा माहौल हो जाता है। लोग खाने-पीने और शॉपिंग के लिए आते हैं, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से बाइक सड़कों पर ही लगानी पड़ती है। इससे जाम लगता है और ट्रैफिक पुलिस चालान भी काटती है।”

    क्या है हाइड्रोलिक बाइक पार्किंग?

    इस आधुनिक पार्किंग सिस्टम का 3D डिजाइन तैयार हो चुका है। निर्माण कार्य सितंबर महीने से शुरू हो जाएगा। हर पार्किंग यूनिट में 96 बाइक पार्क की जा सकेंगी।

    कुल तीन पार्किंग यूनिट बनेंगी

    • हर यूनिट में खर्च : 1.14 करोड़ रुपये
    • कुल लागत : 3.42 करोड़ रुपये
    • हर यूनिट का आकार : 9 मीटर लंबा और 7 मीटर चौड़ा
    • कुल पार्किंग क्षमता : 288 दोपहिया वाहन

    पटना में यह हाइड्रोलिक पार्किंग सिस्टम शहर की पार्किंग समस्याओं को काफी हद तक हल कर सकता है। इसके निर्माण के बाद मुख्य सड़कों पर अनियमित बाइक खड़ी करने की समस्या, जाम और ट्रैफिक चालानों में कमी आने की उम्मीद है।

    Also Read : कटिहार सांसद तारिक अनवर ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का लिया जायजा, कंधे पर बैठकर पहुंचे कटाव क्षेत्र

    construction will be done in the station area instead of Boring Road Construction will soon start at three places for hydraulic bike parking in Patna hydraulic parking is being built at three places There will be no problem in parking the bike in Patna तीन जगहों पर बन रहा हाइड्रोलिक पार्किंग पटना में बाइक पार्क करने में नहीं होगी परेशानी पटना में हाइड्रोलिक बाइक पार्किंग के लिए तीन जगहों पर निर्माण जल्द शुरू बोरिंग रोड की जगह स्टेशन एरिया में होगा निर्माण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleग्रामीण के कंधे पर बैठ कटिहार सांसद तारिक अनवर ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया दौरा, वीडियो वायरल
    Next Article राजीव प्रताप रूडी ने सांसद निशिकांत दुबे को बोला- अहंकारी, मैं उनकी “सरकार” का हिस्सा नहीं हूं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.