Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»राजीव प्रताप रूडी ने सांसद निशिकांत दुबे को बोला- अहंकारी, मैं उनकी “सरकार” का हिस्सा नहीं हूं
    ट्रेंडिंग

    राजीव प्रताप रूडी ने सांसद निशिकांत दुबे को बोला- अहंकारी, मैं उनकी “सरकार” का हिस्सा नहीं हूं

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2025Updated:September 8, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निशिकांत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भाजपा सांसद राजीव प्रताव रूडी ने अपने ही पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे पर हमला किया है। उन्होंने निशिकांत दुबे को अहंकारी बोला है। खुद को इंडिपेंडेंट बताते हुए राजीव प्रताप ने कहा कि संसद के अंदर सरकार से इतर निशिकांत दुबे खुद में सरकार है, लेकिन उनकी सरकार का मैं हिस्सा नहीं हूं। यह बातें न्यूजलॉण्ड्री के साथ इंटरव्यू में राजीव प्रताप रूडी ने कही है। इससे पूर्व उनसे दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लव चुनाव को लेकर सवाल पूछे गए थे।

    क्या बोले राजीव प्रताप रूडी?

    वीडियो इंटरव्यू में राजीव प्रताप रूडी से दिल्ली कॉन्स्टिट्यूशन क्लब चुनाव को लेकर सवाल पूछे जा रहे थे। इसमें उनसे पूछा गया कि इस चुनाव में उनकी अपनी पार्टी उनके खिलाफ थी। उनसे आगे पूछा गया कि क्या गृह मंत्री अमित शाह ने भी उनके खिलाफ प्रचार किया था? इसके जवाब में राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि यह ग़लत सूचना एक ऐसे व्यक्ति ने फैलाई है जो सोचता है कि वह एक सांसद के तौर पर संसद को नियंत्रित करता है। वह संसद में ऐसा तमाशा चलाता है। इसी व्यक्ति ने इस मामले में गृह मंत्री का नाम लिया था। इस पर इंटरव्यूअर रूडी से पूछता है कि क्या आप निशिकांत दुबे की बात कर रहे हैं। इस पर रूडी कहते हैं कि आपको कैसे पता कि मैं दुबे की बात कर रहा हूं? फिर वह आगे कहते हैं कि मुझे लगता है आप सही हैं।

    राजीव प्रताप रूडी ने सांसद निशिकांत दुबे को बोला- अहंकारी, मैं उनकी “सरकार” का हिस्सा नहीं हूं#RajivPratapRudy #NishikantDubey #PoliticalNews #BJP #MPNishikantDubey #joharlive@nishikant_dubey @RajivPratapRudy pic.twitter.com/OvezxxSL6y

    — Johar Live (@joharliveonweb) September 8, 2025

    वह खुद में एक सरकार हैं : रूडी

    आगे रूडी से पूछा जाता है कि निशिकांत दुबे को आपसे क्या परेशानी है? इसके जवाब में भाजपा सांसद कहते हैं कि उनकी परेशानी यह है कि वह संसद में शो चलाना चाहते हैं। सरकार से अलग, वह खुद एक सरकार हैं और मैं उनकी सरकार का हिस्सा नहीं हूं। रूडी ने आगे कहा कि दिल्ली कॉन्स्टिट्यूशन क्लब चुनाव में उन्हें अमित शाह और जेपी नड्डा का पूरा समर्थन प्राप्त था। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारकर गलत तरीके से विवाद पैदा करने की कोशिश की गई। इसके पीछे निशिकांत दुबे का हाथ था।

    अमित शाह और नड्डा का मिला समर्थन

    रूडी ने इंटरव्यू में स्पष्ट बोला कि चुनाव में उन्हें भाजपा के शीर्ष नेताओं का पूरा समर्थन हासिल था। उन्होंने कहा कि मुझे अमित शाह और जेपी नड्डा का पूरा सपोर्ट मिला। लेकिन मेरे खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करके अनावश्यक विवाद पैदा करने की कोशिश की गई। इसके पीछे केवल निशिकांत दुबे का हांथ था।

    Also Read : ग्रामीण के कंधे पर बैठ कटिहार सांसद तारिक अनवर ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया दौरा, वीडियो वायरल

    I am not a part of his "government" MP Nishikant Dubey Rajiv Pratap Rudy Rajiv Pratap Rudy called MP Nishikant Dubey arrogant राजीव प्रताप रूडी राजीव प्रताप रूडी ने सांसद निशिकांत दुबे को बोला- अहंकारी मैं उनकी “सरकार” का हिस्सा नहीं हूं सांसद निशिकांत दुबे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में बाइक पार्क करने में नहीं होगी परेशानी, तीन जगहों पर बन रहा हाइड्रोलिक पार्किंग
    Next Article हाई यूरिक एसिड और गाउट में फायदेमंद है करेले का जूस… जानें इसके लाभ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: वन महोत्सव में बोले हेमंत सोरेन- पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    75 से 100 फीसद चयन झारखंड के मूलवासियों का, हेमंत सोरेन ने गिनाए नियुक्तियों के आंकड़े

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026

    झारखंड: वन महोत्सव में बोले हेमंत सोरेन- पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी

    August 11, 2026

    75 से 100 फीसद चयन झारखंड के मूलवासियों का, हेमंत सोरेन ने गिनाए नियुक्तियों के आंकड़े

    August 11, 2026

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.