Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»स्पेशल इंटेंसिव इलेक्टोरल रोल का सड़क पर उतरकर विरोध करेगी कांग्रेस : के राजू
    जोहार ब्रेकिंग

    स्पेशल इंटेंसिव इलेक्टोरल रोल का सड़क पर उतरकर विरोध करेगी कांग्रेस : के राजू

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 10, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू ने बिहार में चुनाव आयोग की ओर से लिए गए स्पेशल इन्टेन्सिव इलेक्टोरल रोल से संबंधित निर्णय पर गंभीर आपत्ति जताई। उन्होंने चुनाव आयोग के इस निर्णय को संविधान और लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध बताया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि यह निर्णय बाहर काम कर रहे लगभग दो करोड़ प्रवासी वोटरों के मतदान के अधिकार को छीनने जैसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका सड़क पर उतरकर विरोध करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि चुनाव आयोग नागरिकता प्रमाणित होने पर ही मतदान का अधिकार प्रदान करेगा। जबकि नागरिकता प्रमाणित करना गृह मंत्रालय का कार्यक्षेत्र है, न कि चुनाव आयोग का। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि वर्ष 2021 के बाद मतदाता बने युवाओं को भी इस नई प्रणाली के तहत नागरिकता प्रमाणित करनी होगी। अन्यथा उन्हें मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की और उम्मीद जताई कि न्यायालय इस प्रक्रिया को अविलंब रोकने का निर्देश देगा।

    के. राजू ने झारखंड में कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे संगठन सृजन कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि तीन महीने पूर्व शुरू हुए इस अभियान के तहत सभी जिम्मेदारियां वितरित की जा चुकी हैं और वरिष्ठ नेताओं को जिला और प्रखंड प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अब यह कार्यक्रम अपने अंतिम चरण में है, जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रेक्षक और मंडल अध्यक्षों की टीम गांवों में दो दिन रुककर कांग्रेस ग्राम पंचायत का गठन करेगी। इन पंचायतों की मासिक बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें गांव के मुद्दों और पार्टी अभियानों पर चर्चा होगी।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान सरना धर्म कोड और पेसा कानून के मूल्यों को ध्यान में रखते हुए संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की ओर पारित प्रस्ताव (रेजोल्यूशन) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देकर देश के राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Also Read : टाटानगर स्टेशन में बढ़ा पार्किंग शुल्क, कांग्रेस ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

    Congress will protest against Special Intensive Electoral Role by taking to the streets: K Raju
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीसीएल ने BOO मॉडल पर ‘नई कथारा कोकिंग कोल वाशरी’ परियोजना के लिए अनुबंध पर किए हस्ताक्षर
    Next Article Breaking : पूर्व मंत्री ददई दुबे का निधन, दिल्ली में थे इलाजरत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.