Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 से, विधानसभा स्तर पर संविधान बचाओ रैली का होगा आयोजन
    झारखंड

    कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 से, विधानसभा स्तर पर संविधान बचाओ रैली का होगा आयोजन

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2025Updated:April 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा और सांसद निशिकांत दुबे के हालिया विवादास्पद बयान को लेकर तीखा हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने संयुक्त रूप से इस प्रेस वार्ता को संबोधित किया.

    22 अप्रैल को होगी कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक

    प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि हाल ही में आयोजित बेलगामी अधिवेशन और कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के आलोक में आगामी 22 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है. यह बैठक 40 दिनों तक चलने वाले संविधान बचाओ अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के लिए आयोजित की जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर पर संविधान बचाओ रैलियों का आयोजन किया जाएगा.

    निशिकांत दुबे के बयान की तीखी निंदा

    कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा उच्चतम न्यायालय एवं न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के खिलाफ दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे “भड़काऊ, असंवैधानिक और लोकतंत्र विरोधी” करार दिया. उन्होंने कहा, “यह बयान सिर्फ न्यायपालिका का नहीं, बल्कि संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सीधा हमला है.” उन्होंने आरोप लगाया कि यह बयान भाजपा नेतृत्व के इशारे पर दिया गया है और पार्टी इसे दरकिनार कर अपना पल्ला झाड़ रही है.

    कांग्रेस

    न्यायपालिका की अवमानना का मामला

    प्रदीप यादव ने कहा कि सांसद दुबे का यह बयान सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के दायरे में आता है और क्रिमिनल रिट का मामला बनता है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आवश्यक हुआ, तो कांग्रेस इस मुद्दे पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएगी. उन्होंने भाजपा से मांग की कि वह निशिकांत दुबे को पार्टी से बर्खास्त करे और प्रधानमंत्री देश से माफी मांगें.

    कांग्रेस का स्पष्ट संदेश: संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध

    कांग्रेस नेताओं ने साफ किया कि पार्टी हमेशा संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी. संवाददाता सम्मेलन में विधायक सुरेश बैठा, अनादि ब्रह्म, राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुजनी, सोनाल शांति, गजेंद्र सिंह और राजन वर्मा भी मौजूद थे.

    Also Read : DHANUSH की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ के सेट पर लगी भीषण आ’ग

    # state 22 अप्रैल April 22 Assembly Bjp Congress Working Committee Controversial Statement district jharkhand Keshav Mahato Kamlesh meeting MP Nishikant Dubey Pradeep Yadav Pradesh Congress Committee press conference Rallies Save Constitution campaign कांग्रेस कार्यसमिति केशव महतो कमलेश जिला झारखंड निशिकांत दुबे प्रदीप यादव प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रेस वार्ता बैठक भाजपा रैलियां विधानसभा विवादास्पद बयान संविधान बचाओ अभियान सांसद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा अब देश के सर्वोच्च न्यायालय का भी बना रही मजाक : डॉ इरफान
    Next Article अस्पताल में इलाज कराने आये बुजुर्ग का पैर पकड़कर घसीटा, फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP और AAP कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    October 16, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.