Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ईडी आफिस के बाहर कांग्रेस का धरना, जानें क्यों कर रहे तत्काल जांच की मांग
    झारखंड

    ईडी आफिस के बाहर कांग्रेस का धरना, जानें क्यों कर रहे तत्काल जांच की मांग

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2024Updated:August 22, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: देशभर में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने ईडी आफिस के बाहर गुरुवार को अडाणी महाघोटाला के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया. कांग्रेस के नेता सेबी और उसके चेयरपर्सन को लेकर किए गए खुलासे की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही हिंडनबर्ग के खुलासों ने सेबी और उसके चेयरपर्सन को लेकर जो खुलासे किये हैं उसमें चौंकाने वाली बातें सामने आई है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ये पूरा मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है. जिसमें तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है. इसके बावजूद ईडी ने चुप्पी साध रखी है. भले ही पूरे मामले पर ईडी चुप रहे लेकिन कांग्रेस चुप नहीं रह सकती.

    प्रदेश कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देशानुसार, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में अडानी महाघोटाले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन के दौरान केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस के लगातार प्रयासों और केंद्र सरकार की नकारात्मक प्रतिक्रिया की चर्चा की. उन्होंने कहा, कांग्रेस ने बार-बार अडानी महाघोटाले की जांच की मांग की है, लेकिन केंद्र सरकार ने हमेशा इसे नकारा है. हाल ही में हिंडनबर्ग रिपोर्ट से हमारे आरोप सच साबित हो रहे हैं. केंद्र सरकार की जेपीसी गठन से भागने की हरकत यह दर्शाती है कि वह अपने मित्रों को बचाने में जुटी है.

    महतो ने आरोप लगाया कि ईडी जो आमतौर पर विरोधी दलों के खिलाफ कार्रवाई करती है, इस मामले में पूरी तरह खामोश है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति दर्शाती है कि जांच एजेंसी केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है और विरोधी नेताओं के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर उन्हें जेल भेजने में लगी है. उन्होंने ईडी अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि आगामी चुनाव के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी और दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा.

    कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव ने भी केंद्र सरकार की निंदा की. उन्होंने कहा, देश आर्थिक घोटाले की चपेट में है और सेबी जैसी संस्थाएं भी संदेह के घेरे में हैं, लेकिन केंद्र सरकार सोई हुई है. अडानी महाघोटाले की जेपीसी जांच से सत्ता में बैठे लोगों का पर्दाफाश हो जाएगा, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं. विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें मंत्री दीपिका पांडे सिंह, पूर्व विधायक ममता देवी, प्रदीप यादव, अमूल्य नीरज खलको, सतीश पॉल मुंजनी और कई अन्य मौजूद थे.

    ईडी कांग्रेस चेयरपर्सन जांच धरना सेबी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकल रांची में सुबह 11 बजे से रात तक निषेधाज्ञा, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक
    Next Article जम्मू में गरजे खड़गे और राहुल, बोले-इंडिया गठबंधन ने मोदी का आत्मविश्वास तोड़ा

    Related Posts

    क्राइम

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026
    क्राइम

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026
    झारखंड

    सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

    October 23, 2026
    क्राइम

    झारखंडः मानव तस्करी के लिहाज से इन 8 जिलों को रेलवे ने माना अतिसंवेदनशील, आईआरआरसी की रिपोर्ट पर राज्य सरकार एक्टिव

    October 23, 2026
    Latest Posts

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.